{"_id":"7d2cfea27b87df91428502dfcde75c22","slug":"facebook-friend-raped-woman-in-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरोसे का कत्ल, दोस्तों ने लूट ली इज्जत","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
भरोसे का कत्ल, दोस्तों ने लूट ली इज्जत
अमर उजाला, सिरसा
Updated Wed, 25 Dec 2013 04:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल नेटवर्किंग साइट पर एक युवक और युवती में दोस्ती हो गई। चैटिंग से बात आगे बढ़ी और दोनों फोन पर बातें करने लगे। एक दिन युवक ने मिलने की बात की तो उसने हामी भर दी।
विज्ञापन
एक रोज युवती जब युवक से मिली, उसके बाद भरोसे के कत्ल की कहानी शुरू होती है। युवक ने युवती को जूस में नशीला पदार्थ डालकर पिला दिया, जिसके बाद वह बेसुध हो गई।
विज्ञापन
'वह धोखे से मेरा रेप करता रहा...गर्भपात भी कराया!'
विज्ञापन
युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उससे बलात्कार किया। पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। यह मामला हरियाणा के सिरसा की है। युवती पंजाब की रहने वाली है।
'होश आया तो मेरे तन पर कपड़े नहीं थे और...'
फेसबुक पर हुई दोस्ती
पीड़िता ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी विनोद कुमार नामक युवक से फेसबुक पर दोस्ती हो गई थी। बाद में दोनों फोन पर भी बातचीत करने लगे।
दस खूनी वारदातें, जिन्हें पढ़कर दहल उठेंगे आप!
विनोद ने उससे सिरसा में मिलने की इच्छा जताई, जिसपर उसने विनोद को बताया कि वह 22 दिसंबर को सिरसा में आयोजित एक धार्मिक समारोह में हिस्सा लेने आ रही है।
जूस पीने के बाद हुई वारदात
रविवार को युवती ने सिरसा पहुंचकर विनोद को फोन किया। विनोद उससे मिलने पहुंचा और उसे जूस पिलाया। जूस पीने के बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद विनोद उसे किसी गांव में ले गया, जहां पर उसने एक दोस्त के साथ उससे रेप किया।
'जब स्कूल से लौटती हूं तो पापा गंदा काम करते हैं...'
इसके बाद विनोद उसे रविवार रात करीब नौ बजे बेगू रोड पर छोड़कर फरार हो गया। युवती ने बताया कि जब उसे थोड़ा होश आया तो उसने अपने रिश्तेदार को फोन किया, जो मौके पर पहुंचे और उसे अपने साथ घर ले गए।
आरोपी की तलाश
युवती ने बताया कि सोमवार को उसे पूरी तरह होश आया तो उसने इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस में दी। इस मामले में पुलिस का कहना है कि युवती की शिकायत पर विनोद और एक अन्य युवक के खिलाफ सामूहिक दुराचार का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस सबसे पहले इस बात का पता लगा रही है कि विनोद रहने वाला कहां का है। साथ ही मामले में साइबर सेल की मदद ली जाएगी।