{"_id":"b3d6547ff24f5e947044e5c6d555bc43","slug":"facebook-friend-raped-woman-and-made-mms-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील फिल्म बनाकर महीनों किया रेप","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
अश्लील फिल्म बनाकर महीनों किया रेप
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 07 Sep 2013 04:16 PM IST
विज्ञापन
सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर आंख मूदकर फ्रेंड्स बनाने का चलन काफी बढ़ गया है। जवां धड़कने पेज की खूबसूरती को देखकर आकर्षित होती हैं और इंसान को बिना परखे ही अहम फैसले भी कर लेते हैं।
विज्ञापन
लेकिन कोई एक शख्स दूसरे के विश्वास को धोखे में दफन कर जुर्म की दलदल में उतर जाता है। भावनाओं को कुचल देता है, प्रेम कहानियां बिखर जाती हैं और मामला पुलिस की दहलीज पर पहुंच जाता है।
विज्ञापन
ऐसा ही एक मामला दिल्ली के हौजखास थाने में आया। फेसबुक से दोस्ती के बाद मिलन और फिर अश्लील फिल्म बनाकर महीनों तक दुष्कर्म करने का आरोप एक युवक पर लगा है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस के अनुसार, आरोपी ने गलत नाम व चेहरे से फेसबुक पर प्रोफाइल बना रखी है। आरोपी ने प्यार के नाम पर युवती से शारीरिक संबंध बनाए और फिर उसकी अश्लील सीडी बना ली।
फिर युवती को ब्लैकमेल कर उससे शारीरिक संबंध बनाने लगा। इससे तंग आकर युवती ने इसकी शिकायत हौजखास थाने में की। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया है।