फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   facebook friend professor rapes a student in hotel

फेसबुक पर हुई दोस्ती, प्रोफेसर ने किया रेप

Fri, 02 Jan 2015 12:49 PM IST
Updated Fri, 02 Jan 2015 12:49 PM IST
विज्ञापन
facebook friend professor rapes a student in hotel

एक सरकारी डेंटल कॉलेज की 24 वर्षीय छात्रा ने यूपी के एक प्रोफेसर पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर यूपी में आरआईएमएस कॉलेज में प्रोफेसर विकास वर्मा (45) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


प्रोफेसर पिछले सप्ताह डेंटल कॉलेज में वाइवा की परीक्षा लेने गए थे। रायपुर के पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) अंशुमान सिंह सिसोदिया ने शिकायत की पुष्टि करते हुए कहा कि पीड़ित ने बताया है कि रेप की घटना 28 दिसंबर को एक होटल की है।
विज्ञापन


आरोपी ने छात्रा को वहां शहर घूमने के बहाने बुलाया था। अपने बयान में पीड़ित ने कहा कि वर्मा फेसबुक के जरिए उसके दोस्त बने थे।

होटल में ले जाकर किया रेप

facebook friend professor rapes a student in hotel

इसी बीच डेंटल कॉलेज ने उन्हें 25 दिसंबर को वाइवा की परीक्षा लेने के लिए बुलाया। अगले ही दिन प्रोफेसर ने छात्रा को अपने होटल बुलाया, ताकि वह कहीं घूमने जा सकें।

छात्रा ने आरोप लगाया कि होटल में जाने के बाद उसका यौन शोषण किया गया और धमकी दी गई कि इस घटना की जानकारी किसी को न दे।

पीड़ित ने इस हादसे के संबंध में अपने परिवार को बताया जिसके बाद मुदाहपाड़ा पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई। प्रोफेसर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम उत्तर प्रदेश रवाना हो गई है।

यूपी: सौतेली बेटी से रेप की कोशिश

facebook friend professor rapes a student in hotel

मेरठ के लिसाड़ीगेट क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी सौतेली बेटी से रेप करने की कोशिश की। महिला ने अपने पति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पिता को जेल भेज दिया।

एक साल पहले लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी व्यक्ति ने तलाकशुदा महिला से निकाह किया था। महिला के 11 साल की बेटी है। महिला ने बताया कि निकाह के बात से ही उसका पति उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करता था। उसने कई बार उसे समझाया, लेकिन वो अपनी गंदी हरकतों से बाज नहीं आया।

महिला ने बताया कि सोमवार रात उसके पति ने बेटी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसने उसके साथ मारपीट की। मंगलवार सुबह महिला अपने बेटी के साथ लिसाड़ी गेट थाने पहुंची और पति के खिलाफ तहरीर दी।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। एसओ लिसाड़ीगेट रवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed