फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Facebook Fraud in shahjahanpur

फेसबुक पर लड़की को बनाया दोस्त और फिर...

Mon, 09 Dec 2013 11:00 AM IST
अमर उजाला, शाहजहांपुर
अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Mon, 09 Dec 2013 11:00 AM IST
विज्ञापन
Facebook Fraud in shahjahanpur

फेसबुक के जरिये धोखाधड़ी करने का एक अनोखा मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस ने इस धोखाधड़ी का खुलासा किया है।

विज्ञापन


धोखाधड़ी के आरोपी को मुंबई पुलिस ने स्थानीय थाना आरसी मिशन के सहयोग से पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी के पास से पुलिस ने 20 तोला सोना भी बरामद कर लिया है। मुंबई पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।

थाना आरसी मिशन के एसओ रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ख्वाजा फिरोज निवासी अयूब ने अरमान कपूर नाम से फेसबुक पर आईडी बनाकर चैटिंग शुरू कर दी और इसी सहारे मुंबई के मलाड थाना निवासी एक लड़की फालोगुनी शिंदे को अपने झांसे में ले लिया।
विज्ञापन


जब दोनों एक-दूसरे पर विश्वास करने लगे तो अयूब ने लड़की से 20 तोला सोना हड़प लिया और चंपत हो गया। फालोगुनी शिंदे ने थाना मलाड में रिपोर्ट दर्ज करा दी। आरोपी को पकड़ने के लिए ही मुंबई पुलिस यहां आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ श्री सिंह ने बताया कि उन्होंने आपसी सहयोग से ख्वाजा फिरोज में आरोपी के घर दबिश दी। इस दौरान अयूब मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही उसके घर से लड़की से धोखाधड़ी कर हासिल किया गया सोना भी बरामद कर लिया गया। थाने में पूछतांछ के बाद मुंबई पुलिस आरोपी अयूब को अपने साथ लेकर चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed