फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Facebook crime in up

फेसबुक पर क्राइम की शिकार हुई ये छात्रा

Fri, 05 Sep 2014 03:58 PM IST
Updated Fri, 05 Sep 2014 03:58 PM IST
विज्ञापन
Facebook crime in up

सोशल मीडिया खासकर इन दिनों फेसबुक के इस्तेमाल पर अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। छात्राओं को अब तक तो शोहदों और मनचलों से सावधान रहने के गुर बताये जाते थे, लेकिन अब उससे भी ज्यादा जरूरत है इन साइबर क्राइम से सतर्क रहने की। थोड़ी सी लापरवाही बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है। ऐसा ही कुछ यूपी के खैर निवासी एक बीकॉम की छात्रा के साथ हुआ है।

विज्ञापन


एक कंप्यूटर सेंटर संचालक ने धोखे से उसकी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील फोटो और कमेंट अपलोड कर दिए हैं। जिससे अब छात्रा घर से भी नहीं निकल पा रही है। कस्बा निवासी एक छात्रा  अलीगढ़ के एक कॉलेज से बीकॉम कर रही है।
विज्ञापन


दो दिन पूर्व उसने कालेज के पास स्थित एक कंप्यूटर सेंटर से प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन किया था। जिसमें ईमेल आईडी भी भरी जानी थी। छात्रा की कोई मेल आईडी नहीं थी। सेंटर संचालक ने छात्रा को बातों में लेकर कुछ ही देर में नई ईमेल आईडी बनाकर उसके फार्म में भर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा की फेसबुक आईडी बनाई, अश्लील फोटो डाले

Facebook crime in up

नई आईडी और पासवर्ड छात्रा का लिखकर दे दिया। जिसके बाद छात्रा खुश होकर घर चली गई। दो दिन बाद जब छात्रा ने कंप्यूटर पर अपनी ईमेल आईडी एकाउंट चेक किया तो उस पर फेसबुक आईडी खुलने का मेसेज आ रखा था। जब वह खोल कर देखा और बनाई गई फेस बुक आईडी देखी तो वह दंग रह गई।

उसके नाम से बने फेसबुक आईडी पर अश्लील फोटो और वीडियो कंमेंट डाले गये हैं। आईडी की प्रोफाइल में उसका फोटो लगा है। उसने यह बात अपने परिजनों को बताई जिससे वे भी परेशान हो गये। वे बुधवार को सीओ खैर से मिले तथा कार्रवाई की गुहार की। सीओ देवेंद्र सिंह का कहना है कि घटना अलीगढ़ की है। छात्रा के परिजनों को संबंधित थाने भेजा है। साइबर सेल में भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी।

वहीं, बलात्कार की कोशिश से क्षुब्‍ध एक किशोरी ने कीटनाशक खा ल‌िया। किशोरी शुक्रवार को छत पर सो रही थी, उसके पिता अमरूद बेचने गुड़गांव गये थे और मां और बड़े भाई घर में पशुओं के पास सो रहे थे। पड़ोस में रहने वाला एक युवक रात्रि करीब 11.30 बजे किशोरी के पास आ गया और कपड़े से मुंह बंद कर बलात्कार करने की कोशिश की, लेकिन किसी तरह किशोरी की चीख निकल गई तो पास में सो रहा भाई जाग गया।

भाई को देख युवक वहां से भाग गया। सुबह लड़की ने अपनी मां को रात्रि की घटना के बारे में बताया। जब मां और उसका बड़ा भाई इसकी शिकायत करने किशोर के घर गये तो उल्टा उन्हें मारा पीटा। शनिवार की रात्रि को घर में रखी कीटनाशक दवा किशोरी ने शर्म की वजह से खा ली। उसे तुरंत परिवार वाले डिबाई एक प्राईवेट नर्सिंग होम ले गये। किशोरी के पिता ने थाना जवां में गांव के एक युवक के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अजय कौशल का कहना है कि जांच के बाद ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed