फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   facebook burglar tracked down after checking account on victims computer and forgetting to log out

फेसबुक प्रोफाइल चेक करना चोर को पड़ा महंगा

Mon, 07 Jul 2014 04:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 07 Jul 2014 04:06 PM IST
विज्ञापन
facebook burglar tracked down after checking account on victims computer and forgetting to log out

सोशल मीडिया खासकर फेसबुक के इस्तेमाल से काफी लोगों को फायदा और काफी लोगों को नुक्सान भी झेलना पड़ता है।

विज्ञापन


कई मामलों में तो पुलिस सोशल मीडिया के जरिए अपराधियों तक पहुंच जा रही है। ऐसे ही एक मामले में पुलिस ने फेसबुक के जरिए एक चोर को गिरफ्तार किया है।

मामला अमेरिका के मिनेसोटा शहर की की है, जहां फेसबुक अकाउंट चेक करना एक चोर को इतना महंगा पड़ा गया कि आज वो सलाखों के पीछे पहुंच गया है।

घर में रखी घड़ी समेत अन्य सामान चुराए

facebook burglar tracked down after checking account on victims computer and forgetting to log out

डेली मेल के अनुसार, एक चोर घर में चोरी करने घुसा और उसी दौरान घर में रखे कंप्यूटर पर अपना फेसबुक लॉग इन कर अपनी प्रोफाइल चेक करने लगा।

लेकिन जल्दबाजी में वो उसे लॉग आउट करना भूल गया और यही उसकी सबसे बड़ी भूल साबित हुई और वह पकड़ा गया।

निकोलस विग नामक 26 साल के इस कथित चोर ने वुड नामक एक शख्स के घर में चोरी करने घुसा।

उसने पहले तो घर में रखी घड़ी समेत अन्य सामान चुराए फिर उसने घर में रखे कंप्यूटर पर अपना फेसबुक प्रोफाइल चेक करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंप्यूटर ऑन करने के बाद देखी चोर की प्रोफाइल

facebook burglar tracked down after checking account on victims computer and forgetting to log out

फेसबुक प्रोफाइल चेक करने के बाद वह उसे लॉग आउट करना भूल गया और उसने कंप्यूटर सीधे बंद कर दिया। घर का मालिक वुड जब वापस आया तो उसने कंप्यूटर ऑन करने के बाद चोर की प्रोफाइल और तस्वीर देख ली।

कुछ दिनों बाद वुड ने उसी चोर को रास्ते से गुजरते देखा तो तुरंत उसे पहचान कर पुलिस को इस बात की जानकारी दी।

वुड की शिकायत पर पुलिस ने उस शख्स को तुरंत गिरफ्तार किया। पूछताछ में विग ने माना कि उसने घर में घुसकर चोरी की थी और अपना फेसबुक अकाउंट चेक किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed