{"_id":"aea54dae1aa28f58e104e089854c9c66","slug":"exporter-arrested-over-one-crore-s-fraud-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्क्रैप डीलिंग के नाम पर एक करोड़ की ठगी","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
स्क्रैप डीलिंग के नाम पर एक करोड़ की ठगी
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Thu, 12 Feb 2015 12:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद में काशीपुर चीनी मिल के स्क्रैप का सौदा कराने के नाम पर महानगर के एक्सपोर्टर ने गुजरात के वापी के स्क्रैप कारोबारी से एक करोड़ की ठगी कर ली। स्क्रैप कारोबारी ने वापी में एक्सपोर्टर के खिलाफ सात दिन पहले रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
वापी पुलिस ने गुरुवार को रामगंगा विहार स्थित आवास से एक्सपोर्टर को गिरफ्तार कर साथ ले गई। गिरफ्तारी के बाद से कारोबारियों में खलबली मची हुई है।
पढ़ें- प्रेमजाल में फांसकर किशोरी को 52 हजार में बेचा
विज्ञापन
गुजरात के जनपद बलसाड़ के वापी में रहकर सालों से स्क्रैप का कारोबार कर रहे जिला देवरिया निवासी सिराज अहमद पुत्र हाजी खैरुल्ला खां की जान पहचान सवा साल पहले महानगर स्थित एक्सपोर्ट फर्म एमकेएस ब्रास एंड मेटल के डायरेक्टर देवेंद्र सिंह से हुई।
विज्ञापन
देवेंद्र सिंह ने सिराज अहमद को उत्तराखंड में काशीपुर चीनी मिल का स्क्रैप दिलाने की बात कही। एक्सपोर्टर ने 25 करोड़ रुपये में सौदा पक्का होना बताया। सौदे की डील फाइनल करने को मिल में आवश्यक कार्रवाई के लिए एक करोड़ रुपये जमा होना बताते हुए ये रकम मंगवाई।
आतंकी संगठन ने दी 'गे' होने की ऐसी सजा, देखें तस्वीरें
सिराज ने 28 और 29 जनवरी को 50-50 लाख रुपये एक्सपोर्टर के खाते में जमा करवा दिए। ये रकम जमा कराने के बाद लंबा समय बीतने पर भी स्क्रैप की डीलिंग नहीं हुई। स्क्रैप नहीं मिलने पर सिराज ने एक्सपोर्टर से अपने पैसे वापस मांगे।
पैसे नहीं मिलने पर सिराज ने एक सप्ताह पहले वापी में एक्सपोर्ट फर्म के डायरेक्टर देवेंद्र सिंह के खिलाफ ठगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। गुरुवार को स्क्रैप कारोबारी वापी पुलिस के साथ मुरादाबाद पहुंचा। वापी पुलिस ने सिविल लाइंस क्षेत्र में रामगंगा विहार स्थित घर से एक्सपोर्टर को पकड़ लिया और गिरफ्तार कर साथ ले गए।