फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Executions in North Korea and leader Kim Jong Un

चाचा, बुआ समेत 70 के कत्ल करा चुका है ये क्रूर तानाशाह

Thu, 14 May 2015 10:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 14 May 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
Executions in North Korea and leader Kim Jong Un

हाल में नॉर्थ कोरिया ने अपने देश के रक्षा प्रमुख को मिशाइल निरोधी गन से उड़ा गया दिया है। रक्षा प्रमुख की हत्या से तानाशाह किम जोन उन एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। नॉर्थ कोरिया के रक्षा मंत्री की हत्या से किम जोंग अब तक 70 प्रभावशाली लोगों की हत्या कराने वाले क्रूर तानाशाह बन गए हैं।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, किम जोंग उन के चाचा नॉर्थ कोरिया की सत्ता में आने की कोशिश कर रहे थे उनकी हत्या करा दी गई थी। किम जोंग उन के चाचा जांग सॉंग थीक किम जोंग से पहले देश के सबसे थ्यादा ताकतवर शख्स थे। लेनिक किम जोंग ने हाई लेवल लोगों की सफाई के अभियान में उनकी भी हत्या करा दी थी।
विज्ञापन


किम जोंग उन ने अपने चाचा की सिर्फ हत्या नहीं कराई थी बल्कि हत्या कराने से पहले उन्हें अपनी वर्कर्स पार्टी से भी बाहर निकाल दिया था। किम जोंग उन के चाचा पर भ्रष्टाचार करने और पार्टी के अंदर गुटबाजी करने का आरोप था। किम जोंन ने किन खास लोगों की हत्या, कब कराई पढ़िए अगली स्लाइड में।

विज्ञापन
विज्ञापन

किम जोंग ने चार सालों में कराया 70 का कत्ल

Executions in North Korea and leader Kim Jong Un

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, तानाशाह किम जोंग उन अपने पिता की मौत के बाद 2011 में सत्ता सभाली थी और जब से वे सत्ता में आए हैं तब से सत्ता में प्रभावशाली बनकर उभर रहे नेताओं और अधिकारियों की हत्या करा चुके हैं। अब तक जिन 70 लोगों की हत्या हो चुकी है उनमें किम जोंग के कई सगे सम्बंधी भी हैं।

हाल में जिस दूसरे सबसे बड़े रक्षा अधिकारी की हत्या हुई है उन पर आरोप है कि वे किम जोंग की बात नहीं मानते थे और उन्हें एक मीटिंग के दौरान सोता पाया गया था। इससे पहले पिछले महीने यानी केवल अप्रैल में किम जोंग ने 15 ताकतवर अधिकारियो की हत्या करा चुके हैं।

जनवरी महीने में किम जोंग ने आर्मी जनरल के दामाद की हत्या करा दी थी जिन्हें आर्मी ऑपरेशन के प्रमुख के तौर पर नियुक्ति किया गया था। वहीं 2014 में तानाशाह किम जोंग ने करीब 50 अधिकारी को सिर्फ इसलिए गोली मरवा दी थी कि वे अपने दुश्मन और पड़ोसी देश साउथ कोरिया का एक टीवी सीरिएल देख रहे थे।

किम पर अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कराने का आरोप

Executions in North Korea and leader Kim Jong Un

नॉर्थ कोरिया के रक्षा प्रमुख और अपने चाचा की हत्या के साथ किम जोंग पर अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कराने का भी आरोप लग चुका है। नॉर्थ कोरिया की एक गायिका और किम जोंग की गर्लफ्रेंड के बारे में मीडिया में 20014 में ऐसी अफवाह उड़ी थी कि फायरिंग दस्ते ने उनकी हत्या कर दी है।

लेकिन इस अफवाह के कुछ दिन बाद ही वह एक टेलीविजन पर पूरी तरह से अच्छी हालत में दिखाई दी थीं। किम जोंग गर्लफ्रेंड की हत्या कराने की अफवाह यह कहते हुए उड़ाई गई थी कि उनके म्यूजिक ग्रुप पर पोर्नोग्राफी बनाने का आरोप सामने आने पर उनके पूरे ग्रुप को गोली मार दी गई है।

मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि किम जोंग की गर्लफ्रेंड संगीतकार उन्हासु के सा‌थ सेक्स करते हुए एक वीडियो रिकॉर्ड की है जिसे लोगों में बेंचा जा जा रहा है। हालांकि बाद किम जोंग गर्लफ्रेंड के एक टीवी में दिखने पर ये खबरें झूठी साबित हुई थीं।

इन मामलों के अलावा किम जोंग ने अपनी चाची को भी जहर देने का आदेश दिया था।

चाची को जहर देने का दिया आदेश

Executions in North Korea and leader Kim Jong Un

नॉर्थ कोरिया को छोड़ने वाले एक अधिकारी ने दावा किया है कि किम जोंग उन ने अपनी सगी चाची को जहर देने का ओदश दिया था।

कोरिया छोड़ने वाले वरिष्ठ अधिकारी का कहना है‌ कि किम जोंग ही अपनी चाची किम क्योंग हुई की हत्या के लिए जिम्मेदार हैं। किम क्योंग हुई की 2013 में हत्या कर दी गई थी।

अपने पति किम क्योंग की मौत के बाद किम क्योंग हुई कोरिया की दूसरी सबसे बड़ी नेता के तौर पर सामने आई थीं। इनकी हत्या भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed