फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   ex armymen cheated by ladies shop holder in agra

शहर में 'लेडी नटवरलाल' का कहर, पूर्व फौजियों से करोड़ों ठगे

Mon, 15 Jun 2015 11:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 15 Jun 2015 11:46 AM IST
विज्ञापन
ex armymen cheated by ladies shop holder in agra

आगरा में बड़े-बड़ों को चूना लगाने वाले जालसाज शैलेंद्र अग्रवाल के बाद शहर में एक लेडी नटवरलाल के कारनामे सामने आए हैं। सदर की डिफेंस एस्टेट कालोनी में रहने वाली इस महिला ने बीसी (लाटरी) और मोटे ब्याज का झांसा देकर तकरीबन डेढ़ सौ लोगों को करोड़ों रुपये का चूना लगा दिया।

विज्ञापन


धोखाधड़ी के शिकार होने वाले ज्यादातर परिवार रिटायर्ड फौजियों के हैं। महिला ने दो माह से किसी को पेमेंट नहीं किया है। तीन दिन से घर का ताला लगाकर फरार है। रविवार को दर्जनों पीड़ित थाना सदर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने महिला और उसके परिवार के सदस्यों पर धोखाधड़ी से करोड़ों रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है। रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर थाना क्षेत्र स्थित डिफेंस एस्टेट कालोनी में अधिकांश सैन्य कर्मी और रिटायर्ड सैन्य कर्मियों के परिवार रहते हैं। यहां तकरीबन 15 साल पहले महिला विनीता (बदला नाम) अपने दो बच्चों के साथ किराये पर रहने आई थी।

लेडीज गारमेंट की दुकान से फौजियों से की दोस्ती

ex armymen cheated by ladies shop holder in agra

महिला ने कालोनी में लेडीज गारमेंट की दुकान खोली थी। इसके बाद यहां मकान भी बनवा लिया। चार-पांच साल में ही महिला ने कालोनी में अच्छी पहचान बना ली।

उससे कालोनी और आसपास की महिलाएं कपड़े खरीदने आती थीं। इस दौरान उसने महिलाओं से घर जैसे संबंध बना लिए। वह उन महिलाओं से तीन से चार फीसदी की ब्याज पर पैसे लेती थी।

इसके अलावा मकान बिकवाने व खरीदवाने पर मोटा कमीशन दिलाने का लालच देकर भी उसने कई महिलाओं से लाखों रुपये हड़प लिए। पिछले पांच साल से बीसी (लाटरी) डालने का काम भी कर रही थी। कालोनी के अलावा सरस्वती विहार, सेवला, चावली, हस्तिनापुर, रोहता तक से लोग विनीता के यहां लाटरी डालने आते थे। विनीता का ज्यादातर लेनदेन रिटायर्ड फौजियों से रहता था।

पैसा मांगने पर पीड़ितों को धमकाती थी

ex armymen cheated by ladies shop holder in agra

पीड़ित राजेंद्र सिंह ने बताया कि वह एक लाख रुपये से साढ़े चार लाख रुपये तक बीसी डालती थी। दर्जनों लोगों की बीसी विनीता के यहां चल रही थी। इसके अलावा महिलाओं ने विनीता को काफी पैसा ब्याज पर दे रखा था। दो माह से विनीता ने लोगों को ब्याज देना बंद कर दिया।

तगादा करने पर वह लोगों को धमका कर भगाने लगी। लोगों ने बताया कि उसके परिवार में उसका बेटा, बहू, बेटी और भाई-भतीजे भी हैं। ये सभी लोग तगादा करने वालों के साथ मारपीट पर उतारू हो जाते थे।

कुछ दिन पहले महिला ने इस मकान से अपना कुछ सामान किसी दूसरे ठिकाने पर भेज दिया। इस पर लोगों का शक बढ़ गया। तीन दिन पहले विनीता घर पर ताला लगाकर परिवार के साथ फरार हो गई।

रविवार को धोखाधड़ी के शिकार हुए तीन दर्जन से अधिक फौजियों के परिवार थाना सदर में पहुंचे। उन्होंने महिला विनीता और उसके परिवारीजनों के खिलाफ धोखाधड़ी से करोड़ों रुपये हड़पने की शिकायत की है। इंस्पेक्टर सदर पोहप सिंह ने तहरीर लेकर जांच की बात कही है।

इन लोगों का हड़पा गया है पैसा

ex armymen cheated by ladies shop holder in agra

थाना सदर में महिला की धोखाधड़ी के शिकार हुए इन लोगों ने तहरीर दी। इनमें साढ़े चार लाख रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक महिला ने हड़पे हैं।

राजेंद्र सिंह निवासी डिफेंस कालोनी के 19 लाख रुपये, हरिओम सिंह निवासी सरस्वती कुंज के 16.50 लाख, शिवचरन भदौरिया निवासी न्यू सुरक्षा विहार के 16 लाख, चोब सिंह निवासी न्यू सुरक्षा विहार के 7 लाख, पीएस साकिया निवासी डिफेंस कालोनी के 5.80 लाख, गीतम सिंह निवासी डिफेंस कालोनी के 13.54 लाख, रघुराज सिंह के 3.5 लाख, धर्मेंद्र सिंह के 1.1 लाख, एससी पाल 3.5 लाख, छीतर सिंह 3.2 लाख,  शिवशंकर के 4.5 लाख, आरपी सिकरवार के 4.5 लाख, ममता सिंह चाहर, प्रेम सिंह, बिजेंद्र काधनी, राजीव सोलंकी, जीडी शर्मा, अशोक कुमार, फुलवर सिंह, गीतम सिंह समेत दो दर्जन से अधिक लोगों के भी पैसे हड़पे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed