फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   eve teasing with girl at fatehpur sikri

जिसे फोटो खींचने के लिए बुलाया, उसने की छेड़खानी

Sun, 09 Aug 2015 08:31 AM IST
Updated Sun, 09 Aug 2015 08:31 AM IST
विज्ञापन
eve teasing with girl at fatehpur sikri

ताज का दीदार करने आगरा आईं ताईवान की मेडिकल छात्रा को बुरे अनुभव से गुजरना पड़ा। फतेहपुर सीकरी में बुलंद दरवाजा पर फोटो शूट करने के दौरान युवक ने उससे छेड़छाड़ कर दी।

विज्ञापन


शोर मचाने पर युवक भाग निकला। मामले में थाना पर्यटन में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उसकी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका है।

ताईवान के ताइपे शहर की मेडिकल छात्रा अपने साथी छात्र के साथ गुरुवार को आगरा आई थी। दोनों शुक्रवार को फतेहपुर सीकरी स्मारक घूमने गए थे।

शाम को वे बुलंद दरवाजा पर पहुंचे। इसी दौरान छात्र नमाज पढ़ने चला गया। छात्रा वहां पर फोटो शूट करने लगी। उसने एक युवक से अपनी फोटो खींचने का आग्रह किया।

विज्ञापन

छेड़छाड़ पर छात्रा ने मचाया शोर

eve teasing with girl at fatehpur sikri

युवक ने फोटो खींचने शुरू कर दिए। इसी बीच उसने छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी। युवक की हरकतें देख छात्रा ने शोर मचा दिया। उनका मित्र पहुंच गया। तभी युवक कैमरा पर्यटक को देने के बाद भाग निकला।

आसपास के लोग पहुंच गए। पर्यटक ने जानकारी थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस को दी। पुलिस पहुंची, लेकिन आरोपी का पता नहीं चल सका। दोनों पर्यटकों को थाना पर्यटन लाया गया। पुलिस शनिवार को दोनों को लेकर फतेहपुर सीकरी गई, लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी।

फतेहपुर सीकरी स्मारक के पास लपकों का राज है। वे पर्यटकों से छेड़छाड़ करते हैं। पुलिस का कोई अंकुश भी नहीं है। पर्यटकों की मदद के नाम पर उनसे बदसलूकी करते हैं। जब पर्यटक विरोध करते हैं तो भाग निकलते हैं। पुलिस तुरंत कार्रवाई नहीं करती है, जिसका फायदा आरोपियों को मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed