फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   eve teasers attacked on college girls and tried to rape in allahabad

कॉलेज से लौट रही छात्रा से रेप की कोशिश, बवाल

Tue, 11 Aug 2015 04:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जारी (इलाहाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला, जारी (इलाहाबाद) Updated Tue, 11 Aug 2015 04:32 PM IST
विज्ञापन
eve teasers attacked on college girls and tried to rape in allahabad

अपराधियों में पुलिस का खौफ इस कदर घटता जा रहा है कि राह चलते छात्राओं-लड़कियों से खींचतान और बदसलूकी हो रही है। शोहदे बेलगाम हो गए हैं।

विज्ञापन


इलाहाबाद के यमुनापार इलाके में रीवा रोड स्थित कौंधियारा इलाके के रेही गांव के पास सोमवार दोपहर स्कूल से लौट रहीं कक्षा नौ की दो छात्राओं को दूसरी बिरादरी के एक युवक ने झाड़ी में खींच लिया। उसने एक छात्रा को जमीन पर गिराकर रेप की कोशिश की और विरोध पर अपनी पैंट से बेल्ट निकालकर दूसरी छात्रा के गले में कस दिया।
विज्ञापन


इसी बीच चीखपुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे लोगों ने आकर उस युवक को दबोचा और पीटते हुए मिश्रा बांध तक ले गए। वहां दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने हुए तो इलाके की पुलिस पहुंची। हालांकि युवक को उसके वर्ग के लोग बचाकर ले गए। इस पर गुस्साए लोगों ने जाम लगाया तो पुलिस ने यह कहकर मनाया कि गिरफ्तारी की कोशिश की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज से लौट रही छात्राओं को खींचा

eve teasers attacked on college girls and tried to rape in allahabad

जारी के निकट कमला अग्रहरि बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली दो छात्राएं सोमवार दोपहर करीब तीन बजे अपने घर जा रही थीं तभी रेही गांव की नहर पुलिया के निकट अचानक एक युवक ने उन दोनों के हाथ पकड़े और झाड़ी में खींच लिया।

उसने एक छात्रा को जमीन पर पटका और उसके साथ रेप का प्रयास करने लगा। खींचतान में दोनों छात्राओं की स्कूल ड्रेस भी कई जगह से फट गई। इसी बीच, उन दोनों की चीख-पुकार सुनकर करीब के खेतों में काम कर रहे महिलाएं-पुरुष आ गए।

उन्होंने घेरा और भाग रहे युवक को दबोच लिया। रो-बिलख रही छात्राओं को घर भेजने के बाद लोग शोहदे को पीटते हुए मिश्रा बांध तक ले गए। अमरेहा गांव निवासी यह युवक दूसरे समुदाय का था। वह रेही गांव में अपने रिश्तेदार के यहां टिका था। उस समुदाय के कई लोगों ने आकर उसकी पिटाई का विरोध किया तो मामला गर्मा गया।

आरोपियों के परिजनों ने पुलिस से की झड़प

eve teasers attacked on college girls and tried to rape in allahabad

दो समुदायों के बीच टकराव की स्थिति बनी तो पुलिस को सूचना दी गई। कुछ देर कौंधियारा थाने और जारी चौकी के पुलिसकर्मी आ गए। पुलिस ने दोनों तरफ के लोगों को अलग किया।

छात्रा के पिता से तहरीर ली। मगर बलात्कार की कोशिश करने वाले शोहदे के पक्ष के लोगों ने पुलिसकर्मियों से झड़प कर ली। वे उसे पुलिस से जबरन छुड़ाकर घर के भीतर और फिर दूसरे रास्ते से अस्पताल ले गए। पुलिस ने उसकी बेल्ट कब्जे में ले ली, जिससे उसने छात्रा का गला कसा था।

गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में लोगों ने कुछ देर के लिए जाम लगाया तो पुलिस ने उन्हें मनाकर शांत किया। इस बाबत कौंधियारा थानाध्यक्ष धमेंद्र प्रताप ने कहा कि युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं है। इसलिए उसे फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। परिवार के लोग उसका इलाज कराने ले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed