{"_id":"e39df6a2b46c7badcf16e78961d83521","slug":"etawah-girl-raped-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से भगा ले गया जयपुर, लूटी किशोरी की अस्मत","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
घर से भगा ले गया जयपुर, लूटी किशोरी की अस्मत
अमर उजाला, इटावा
Updated Sun, 26 Jan 2014 01:52 PM IST
विज्ञापन
एक युवक गांव की किशोरी को बहला फुसलाकर जयपुर भगा ले गया। वहां उसने किशोरी की अस्मत लूट ली। पीड़ित लड़की जैसे-तैसे उसके चंगुल से भाग निकली और अपने घर पहुंच गई।
विज्ञापन
उसने परिजनों से सारी घटना बयान की। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना उत्तर प्रदेश के इटावा जिले की है।
शिकायती पत्र में पिता ने आरोप लगाया है कि रिंकू उर्फ अवधेश थाना चौबिया का रहने वाला है। उसने उसकी 16 वर्षीय बेटी को 6 जनवरी को घर से बहला फुसलाकर भगा ले गया। आरोपी युवक उसे इटावा से जयपुर ले गया और वहां उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
किसी तरह रिंकू के चंगुल से मुक्त होकर किशोरी घर पहुंची और घटना की जानकारी परिवारीजनों को दी। पिता की तहरीर के बाद थाना पुलिस ने बलात्कार, हरिजन एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष नेमसिंह गंगवार का कहना है कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।