फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Engineering student kidnapped and raped by fake cop

घूमने निकली छात्रा से 'पुलिसवाले' ने किया रेप

Thu, 25 Dec 2014 03:54 PM IST
Updated Thu, 25 Dec 2014 03:54 PM IST
विज्ञापन
Engineering student kidnapped and raped by fake cop

प्रेमी के साथ घूमने निकली एक युवती से पुलिसवाला बनकर एक व्यक्ति ने रेप किया। पीड़ित लड़की ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


मामला चेन्नई का है। 19 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि वह सोमवार शाम करीब 5:30 बजे अपने प्रेमी के साथ घूमने निकली थी। सनराइज अवेन्यू ऑफ ईस्ट कोस्ट रोड (ईसीआर) में घूमने के दौरान एक अधेड़ व्यक्ति ने खुद को पुलिस वाला बताते हुए उनके आई-कार्ड छीन लिए।

खाकी पैंट पहने हुए आरोपी व्यक्ति ने युवती से कहा कि उसे पूछताछ के लिए उसके साथ बाइक पर थाने चलना होगा। जबकि उसने उसके प्रेमी को खुद वहां पहुंचने के लिए कहा।
विज्ञापन


इसके बाद युवक रिक्शे से थाने पहुंचा और डर के मारे गेट के बाहर ही खड़ा रहा। जब काफी देर तक युवती बाहर नहीं आई तो उसने फोन करके उससे जानना चाहा। पहली बार लड़की ने बताया कि उससे पूछताछ चल रही है जबकि दूसरी बार फोन नहीं उठा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाथ-पैर बांध कर लूटता रहा आबरू

Engineering student kidnapped and raped by fake cop

टीओआई के अनुसार, इसके कुछ ही देर बाद पीड़ित लड़की वहां पहुंच गई। युवती ने बताया कि आरोपी व्यक्ति उसे पुलिस क्वार्टर के पास बने एक कमरे में ले गया और वहां उसके हाथ पैर बांध कर दुष्कर्म किया। इस दौरान वह उसके आगे ‌गिड़गिड़ाती रही लेकिन वह नहीं माना। रेप के बाद आरोपी ने उसे वापस ईसीआर पर छोड़ दिया और उसका आईकार्ड व मोबाइल भी वापस कर दिया।

पीड़िता ने रिक्‍शा लिया और थाने पहुंच गई जहां पहले से ही उसका प्रेमी इंतजार कर रहा था। उसने पुलिस से घटना की शिकायत की।

जांच में पता चला है कि युवती सुबह 11 बजे घर से निकली थी और घटना शाम 5:30 बजे हुई है। वह दोस्त से मिलने के बहाने घर से निकली थी। हालांकि तहकीकात कर रही पुलिस ने जब युवती को उस जगह की पहचान करने को कहा जहां उससे रेप हुआ था तो वह नहीं कर सकी।

पिता ने सुनाई अलग थ्योरी

Engineering student kidnapped and raped by fake cop

लड़की ने बताया था कि आरोपी ने उसके हाथ पैर बांध दिए थे लेकिन पुलिस जांच में यह भी पता चला कि लड़की के हाथों में ऐसे कोई निशान नहीं मिले हैं। मामले की जानकारी होने पर थाने पहुंचे युवती के पिता भी इस बात को सुनकर हैरान रह गए।

लड़की के पिता ने रिपोर्ट न दर्ज करने की मांग करते हुए कहा कि वह शादी नहीं करना चाहती इसलिए ऐसे आरोप लगा रही है।

हालांकि पुलिस अभी भी लड़की की बात पर भरोसा करते हुए जांच को आगे बढ़ा रही है। उसे मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने रेप और अपहरण की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed