फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   engineer murdered after abduction.

20 लाख की फिरौती वसूल इंजीनियर की हत्या

Fri, 17 Oct 2014 08:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुंदरकी (मुरादाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला, कुंदरकी (मुरादाबाद) Updated Fri, 17 Oct 2014 08:33 AM IST
विज्ञापन
engineer murdered after abduction.

मुरादाबाद में कुंदरकी से अगवा किए गए मोबाइल टावर कंपनी के इंजीनियर मोहम्मद इकराम की बदमाशों ने नृशंस हत्या कर दी। अपहरणकर्ताओं ने 15 अक्तूबर को तड़के परिजनों से 20 लाख की फिरौती भी वसूल कर ली थी।

विज्ञापन


सर्विलांस के जरिए पुलिस ने तीन अपहर्ताओं को गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर गुरुवार सुबह बदायूं के जरीफनगर के अफजलपुर बघौल गांव के जंगल में बोरिंग के कुएं में इकराम का शव बरामद किया। सूचना पर इकराम के गांव काजीपुरा समेत तमाम गांवों में कोहराम मच गया। लोगों में भारी गुस्सा है। पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ लिया है।
विज्ञापन


मोहम्मद इकराम (26) पुत्र मोहम्मद जान लखनऊ के राजाजी पुरम में एबीआरएस मोबाइल टावर कंपनी में इंजीनियर था। बकरीद मनाने के लिए वह घर कुंदरकी के काजीपुरा गांव आया था। नौ अक्तूबर की देर शाम वह लखनऊ वापस जाने के लिए चला। रिश्तेदार जाने आलम उसे छोड़ने आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कच्चे कुएं में मिली इकराम की लाश

engineer murdered after abduction.

कुंदरकी हाईवे पर गूलड़ तिराहे से सवारी के इंतजार में दोनों खड़े थे। तभी एक कार आकर रुकी और इकराम उसमें सवार हो गया था। इकराम के पास दो लैपटॉप, दो मोबाइल, एक कैमरा और कुछ नगदी थी। कार में बैठने के एक घंटे बाद परिजनों के मोबाइल पर फोन आया।

तब पता लगा कि इकराम का अपहरण हो गया है। बदमाशों ने 20 लाख की फिरौती मांगी थी। इकराम के मामा और अधिवक्ता मोहम्मद फारूख खां की तहरीर पर पुलिस ने चार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस शुरुआत में तो हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। लेकिन जब बार-बार अपहरणकर्ताओं का फोन आया तो इकराम की तलाश शुरू हुई। पंद्रह तारीख की सुबह बदमाशों ने इकराम के परिवार वालों से डिबाई में 20 लाख रुपये की फिरौती भी ले ली। तब पुलिस को उनकी लोकेशन पता लगी। बुधवार रात तीन बदमाशों राजेंद्र, कमल निवासी रम्पुरा, धर्मपाल निवासी भरतपुर थाना बहजोई (संभल) को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने वारदात कबूल ली और अफजलपुर बघौल के जंगल में सोरन के खेत में बने नलकूप के कच्चे कुएं से इकराम का शव बरामद करा दिया। पुलिस बाकी बदमाशों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed