फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Emergency landing after molestation plaint in ahmdabad

विमान में एयरहोस्टेस से छेड़छाड़, लौटा विमान

Fri, 18 Sep 2015 05:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 18 Sep 2015 05:19 PM IST
विज्ञापन
Emergency landing after molestation plaint in ahmdabad

अमदाबाद से गोवा जा रही इंडिगो फ्लाइट में एयरहोस्टेस से छेड़छाड़ हुई जिससे विमान को सरदार बल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आपातकालीन स्थिति में उतारा गया।

विज्ञापन


विमान संख्या 6 ई-329 को एयरहोस्टेस की शिकायत के बाद दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वापस अहमदाबाद के लिए मोड़ दिया गया और फिर उसकी आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। एयरहोस्टेस ने जिस यात्री के खिलाफ शिकायत दी है उसकी पहचान राहुल ग्रोवर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, मामले की प्राथमिक जांच में पता चला है कि राहुल ग्रोवर एयरहोस्टेस की ओर अश्लील इशारे कर रहा था। आरोपी के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद सरदारनगर थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंदी भाषा के साथ की और भी कई हरकतें

Emergency landing after molestation plaint in ahmdabad

एआईएल की ओर से सरदारनगर थाने में दी गई श‌िकायत के आधार पर पता चला है कि आरोपी राहुल ग्रोवर एक व्यवसायी है और नई दिल्‍ली का रहने वाला है।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी एक ऐसा यात्री था विमानन नियमों का पालन नहीं कर रहा था और न ही मिनान में यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों/निर्देशों का पालन कर रहा था।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, ग्रोवर ने एयरहोस्टेस के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया और जब एयरहोस्टेस विमान के शौचालय में थी तब उसने शौचालय का दरवाजा भी खटखटाया। इसके बाद विमान के कैप्टन ने विमान को लैंड कर राहुल ग्रोवर को उसके समान के साथ विमान से उतार कर पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed