चुनावी रंजिश में चली गोली से प्रधान की सास की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपसी झगड़े का हल तो नहीं निकला लेकिन इस झगड़े ने 70 वर्षीय बुजुर्गवार की जान जरूर ले ली। वारदात यूपी के सिद्धार्थनगर के इटवा की है।
पहरे के दौरान अलाव जलाने के लिए लकड़ी को लेकर हुआ विवाद खून-खराबे में तब्दील हो गया और रिवॉल्वर से चली गोली से ग्राम प्रधान की सास की मौत हो गई।
इस दौरान जमकर पथराव भी हुआ जिससे कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लेकर रिवॉल्वर बरामद कर ली है।
घटना की वजह प्रधानी चुनाव की रंजिश बताई जा रही है। भिलौरी की ग्राम प्रधान कुसुम के पति दिनेश गौतम ने बताया कि प्रशासन के निर्देश पर एक पखवारा पूर्व गांव में ग्राम सुरक्षा समिति का गठन किया गया था।
ईंट-पत्थर से जी नहीं भरा तो गोली चला दी
नामित सदस्यों में से केवल 10 ही लोग रात में पहरा दे रहे थे। इसे संज्ञान में लेते हुए गांव के दस लोगों की टीम बनाकर हर टोले में पहरा देने के लिए पर्चा चस्पा करवा दिया गया। इसको लेकर दूसरे पक्ष ने विरोध शुरू कर दिया। उलाहना देने पर रात करीब आठ बजे विपक्षी घर पहुंच कर झगड़ने लगे।
विवाद बढ़ने पर पथराव होने लगा। इसी दौरान नरेंद्र बहादुर सिंह के पुत्र ने रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। जिससे प्रधान की 70 वर्षीय सास दुलारमती की मौत हो गई।
उनके 35 वर्षीय बड़े भाई राम अचल के पैर में भी गोली लगी है। दूसरे पक्ष के नरेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि प्रधान के घर पर दो पक्ष झगड़ा कर रहे थे। मामले को सुलझाने के लिए वे लोग वहां पहुंच गए। जहां उन पर लाठी और ईंट-पत्थर से हमला किया गया।
इस संबंध में एसओ संजय कुमार पांडेय ने कहा कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रिवॉल्वर बरामद करने के साथ ही आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।