सुरंग से भागने वाला गूजमैन कैसे बना कुख्यात अपराधी?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरवरी 2014 में गिरफ्तार किया गया ड्रग माफिया गूजमैन एक बार फिर से जेल तोड़कर भागने में सफल रहा। इससे पहले गूजमैन को मैक्सिकन पुलिस ने 1993 में गिरफ्तार कर जेल में बंद किया था लेकिन वह 2001 में जेल से भाग गया था।
दुनिया का सबसे ताकतवर ड्रग माफिया गूजमैन जेल तोड़कर एक मील लंबी सुरंग के जरिए भागने से एक बार फिर चर्चा में आ गया है। लेकिन गूजमैन कैसे बना ड्रग माफिया और कितना बड़ा है उसका कारोबार? जानिए इस सरगना के अकूत खजाने के बारे में इस रिपोर्ट से।
गूजमैन का बचपन और फिर कम ही उम्र में उसके ड्रग माफिया बनने की कहानी उतनी ही रोचक है जितना कि उसके साधारण आदमी से अरबपति बनने की कहानी है।
बचपन में पिता ने घर से मार के भगाया
उपलब्ध सूचना के अनुसार, जैक्विन अर्चिवाल्डो गूजमैन लोएरा का जन्म 25 दिसंबर 1954 को मैक्सिको के सिनालोआ के एक छोटे से गांव ला तुना में हुआ था। गूजमैन की पढ़ाई बात करें तो इन्होंने तीसरी कक्षा में ही पढ़ाई छोड़ दी थी। बताया यह भी जा रहा है कि इनके गांव से 100 किमी दूर तक कोई स्कूल नहीं था तो गांवों में घूम घूमकर पढ़ाने वाले शिक्षकों के जरिए की कुछ पढ़ सका है।
गूजमैन जब काफी छोटा था तो उसके पिता उसकी रोज पिटाई करते थे जिससे वह अपने नानी के यहां भाग जाता था। गूजमैन के पिता पशुओं व्यापार करते थे लेकिन वह अपने पिता की सहायता के लिए संतरे बेचने का काम करने लगा। कुछ दिन ही यह काम किया उसके पिता ने फिर पिटाई की जिससे वह फिर नानी के यहां चला गया।
धीरे- धीर गूजमैन जब बड़ा हुआ तो वह पिता की इस पिटाई के विरोध में खड़ा हो गया अपने भाई-बहनों के खिलाफ होने वाले अत्याचार के विरोध में आवाज उठाई। जिसके लिए उसके पिता ने उसकी पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया।
15 साल की उम्र में शुरू की अफीम की खेती
गूजमैन के पिता ने जब घर से निकाल दिया तो वह खुद से खेती करने का निर्णय लिया और अफीम की खेती शुरू की। अफीम की फसल से जो कमाई होती उससे वह अपने घर की आर्थिक मदद करता क्योंकि उसका पिता जो भी कमाता उसे नशे और वेश्यावृत्ति में उड़ा देता था। हालांकि इस पूरे संघर्ष के दौरान गूजमैन की मां ने उसका पूरा साथ दिया।
गूजमैन चार पांच साल अफीम की खेती करने के बाद पाया कि इलाके ज्यादातर लोग अब अफीम ही बोने लगे हैं जिससे अब इस काम में पहले जैसा मुनाफा नहीं रहा। इसके बाद वह कुद नया और बड़ा काम ढूढ़ने लगा जिसमें मोटी कमाई की जा सके। इसी दौरान वह अपने एक चाचा से मिला जो ड्रग तस्करी का धंधा करते थे।
इसके बाद वह जल्द ही मैक्सिको के कुख्यात ड्रग माफिया के साथ मिल ड्रग तस्करी का काम करने लगा। इसी दौरान ड्रग तस्करी में इतना चिपक गया कि उसके साथ काम करने वाले माफिया उसे खासे प्रभावित हुए। लेकिन गूजमैन ने हर तरह के ड्रग तस्करी के साथ दूसरा काम मर्डर करने का भी शुरू कर दिया। बताते हैं जो साझेदार उसके साथ धोखा करता उसे वह गोली मार देता। फिर धीरे उसने अपने कारोबार में प्रतिस्पर्धा करने वालों को गोली मारना शुरू कर दिया और फिर खुद ड्रग तस्करी की दुनिया का बेताज बादशाह बन गया।
दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में गूजमैन
ड्र्रग तस्करी की दुनिया के बेताज बादशाह एल चापो गूजमैन की संपत्ति की बात करें तो 2009 में फोर्ब्स मैगजीन ने इसे दुनिया अरबपति अपराधी माना था और दुनिया के टॉप अरबपति लोगों की लिस्ट में गूजमैन का नाम भी दिया था। गूजमैन की संपत्ति 2009 में करीब एक बिलियन आंकी गई थी।
बिजनेस इनसाइडर के अनुसार, गूजमैन की संपत्ति के बारे में पुख्ता और सही आंकड़े ने मिल पाने के वजह से फोर्ब्स ने इसका नाम अगले साल दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में नहीं रखा था।
लेकिन जिस तहर से गूजमैन को जेल से एक मील दूर से 30 फुट गहराई की सुरंग खोदकर जेल से भागने में मदद की गई उससे उसकी ताकत और रसूख का अंदाजा लगाया जा सकता है।