हाईप्रोफाइल रेव पार्टी का भंडाफोड़, 80 गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर अहमदाबाद हाइवे पर बने एक रिजॉर्ट में पुलिस ने छापा मारकर 82 लोगों को गिरफ्तार किया है। रिजॉर्ट में रेव पार्टी चल रही थी। गिरफ्तार लोगों में 16 महिलाएं भी हैं।
राजस्थान पुलिस के अनुसार, रेव पार्टी से गिरफ्तार हुए ज्यादातर लोग गुजराती बिजनेसमैन हैं, जिन्हें खासतौर पर पार्टी में बुलाया गया था। साथ ही जो महिलाएं गिरफ्तार हुई हैं वो मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, भोपाल और आगरा जैसे शहरों से आई थीं।
पुलिस ने सभी को अनैतिक तस्करी निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया और सोमवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया।
कमरों में आपत्तिजनक हालत में मिले कई जोड़े
टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान में यह पहला मामला है, जिसमें इतनी बड़ी संख्या में लोगों को सेक्स रैकेट चलाने और उसमें शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सभी को वेश्यावृत्ति का आरोपी बनाया गया है।
डीएसपी रानू शर्मा ने बताया कि उन्हें रेव पार्टी के बारे में पुख्ता सूचना मिली थी। जिसके बाद 25 पुलिसकर्मियों की टीम गठित की गई। रविवार देररात तक छापामारी चलती रही और सोमवार सुबह सभी आरोपियों को पुलिस स्टेशन लाया गया।
उन्होंने बताया कि दो कांस्टेबल ग्राहक बनकर रिजॉर्ट में गए 4000 रुपए एंट्री फीस देकर पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान रिजॉर्ट के चारों ओर पुलिस ने घेरा बना लिया और अंदर से सिग्नल मिलते ही छापा मारा। पुलिस ने अंदर घुसते ही देखा कि कुछ लड़कियां बेहद कम कपड़ों में डांस कर रही थीं, तो काफी संख्या में ग्राहक कमरों में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए।
पुलिस देख छूटा पसीना, बिना कपडो़ं के भागे
पुलिस के अनुसार, पार्टी में आए मेहमान अंतर्वस्त्रों में पाए गए। कुछ ने पुलिस को देखते ही अंदर से कमरे बंद कर लिए, लेकिन पुलिस ने जबरन दरवाजा खुलवाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार ग्राहकों में से ज्यादातर सूरत, वलसाड, अहमदाबाद और राजस्थान के किशनगढ़, डुंगारपुर के बिजनेसमैन निकले।
पार्टी की एंट्री फीस दो कैटेगरी में थी। पहले में 6000 और दूसरे में 4000 रुपए। इसके अलावा मेहमानों को 'मनोरंजन' के लिए अलग से पैसे देने होते थे। पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो रात 10.30 बजे छापा मारा।
डीएसपी शर्मा ने बताया कि राज्य में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में लोगों को सेक्स रैकेट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। छापा मारी के दौरान रिजॉर्ट का मैनेजर पवन बंसल भागने में कामयाब रहा लेकिन उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने काफी मात्रा में पैसा और शराब भी बरामद की है।