खेत गई आठ साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, लहूलुहान मिला शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में अमरोहा के गंगेश्वरी, आदमपुर थाना क्षेत्र में आठ साल की बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई। निर्वस्त्र हालत में गन्ने के खेत में बच्ची का शव मिलते ही सनसनी फैल गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। उधर, बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। बच्ची के पिता की तरफ से पुलिस को नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामला आदमपुर थाना क्षेत्र की रहरा पुलिस चौकी से महज तीन किमी दूरी पर स्थिति एक गांव का है।
गन्ने के खेत से मिला खून से लथपथ शव
बताते हैं कि पक्षी गेहूं के दाने चुग लेते हैं। इसको लेकर मंगलवार शाम को एक आठ वर्षीय बच्ची खेत पर गेहूं रखाने गई थी। जब देर रात तक बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजन तलाश करने के लिए खेत पर गए। काफी तलाश किया, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला।
बुधवार सुबह बच्ची के पिता और तीन अन्य ग्रामीणों को एक गन्ने के खेत में निर्वस्त्र हालत में बच्ची का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। सूचना मिलते मौके पर पुलिस पहुंच गई।
रेप के बाद बच्ची की हत्या की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
सीओ सोमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि बच्ची के पिता मनवीर की तहरीर पर नेमपाल व पप्पू निवासी गांव पथरा के खिलाफ नाबालिग बच्ची से बलात्कार के बाद हत्या करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।
सलवार के नाड़े से घोंटा बच्ची का गला
दरिंदों ने बच्ची की बलात्कार के बाद उसी के सलवार के नाड़े से गला घोंटकर हत्या कर दी। बुधवार सुबह सात बजे जब बच्ची के पिता ने तलाशी के दौरान गन्ने के खेत में बच्ची का निर्वस्त्र खून से लथपथ शव देखा, तो बच्ची के गले में उसकी सलवार का नाड़ा लिपटा हुआ था।
ग्रामीणों का कहना है कि जिन लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखाया गया है वह शराबी किस्म के हैं। हो सकता है कि बच्ची के साथ उन्होंने दरिंदगी शराब के नशे में ही की है। बहरहाल पुलिस को पूछताछ में इन्होंने अभी कोई खास जानकारी नहीं दी है।
नहीं थम रहे हैं महिलाओं के खिलाफ अपराध
जिले में महिलाओं के खिलाफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बलात्कार और महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले बढ़ते जा रहे हैं। स्कूल कालेजों के पास मनचलों के खड़े होने और अश्लील हरकतें करने पर भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। खासतौर पर महिला कालेजों के पास ऐसे तत्वों को अक्सर देखा जा सकता है।
जिले में महिला पुलिस की भूमिका शून्य होकर रह गई है। महिला पुलिस थानों में तैनात है, लेकिन बालिका कालेजों के बाहर इनकी ड्यूटी नहीं लगाई जा रही है। अधिकांश महिला कांस्टेबल और दरोगाओं को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से संबद्ध कर रखा गया है और उनसे लिपिकीय कार्य लिया जा रहा है। महिला थाने में पहले मंजनुओं के खिलाफ अभियान चलाए गए, लेकिन यह सब बंद हो चुके हैं।