{"_id":"1a8c054f7aa6aa0dbfe47ceb74f17cea","slug":"dsp-and-constable-sons-raped-minor-in-hazaribagh","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएसपी और सिपाही के बेटों ने तीन दिनों तक किया गैंगरेप ","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
डीएसपी और सिपाही के बेटों ने तीन दिनों तक किया गैंगरेप
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 30 Aug 2013 12:17 PM IST
विज्ञापन
झारखंड के हजारीबाग में चार युवकों के एक गिरोह ने 16 साल की लड़की को उसके घर के बाहर से अगवा कर लिया। एक कमरे में बंद कर उससे तीन दिनों तक गैंगरेप किया। आरोपियों में एक डीएसपी और एक सिपाही का बेटा भी शामिल है।
विज्ञापन
लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने गुरुवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
टीओआई के अनुसार, डीएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि दीपूगढ़ में सोमवार को दोपहर दो बजे चार युवकों ने सीमा (परिवर्तित नाम) को अगवा कर लिया।
विज्ञापन
गैंगरेप के बाद युवकों ने उसे बुधवार रात 10 बजे घर के पास छोड़ दिया। साथ ही इस घटना के बारे में किसी से जिक्र करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
डीएसपी ने बताया कि पिता के बार-बार पूछने पर उसने सारी घटना बताई। पिता की शिकायत पर हजारीबाग सदर थाने में चार आरापियों और कोलकाता के एक व्यवसायी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
वारदात में व्यवसायी के घर का इस्तेमाल किया गया है। व्यवसायी राज्यसभा का पूर्व सांसद है। मेडिकल जांच में सीमा से गैंगरेप की पुष्टी हुई है।
पुलिस के अनुसार, गिरोह का सरगना धनु कुमार है। उसके पिता अर्जुन राम डीएसपी (सीआईडी) के तौर पर रांची में कार्यरत हैं। अन्य आरोपियों में सोनू कुमार, रितेश और अनुराग बसु शामिल हैं। रितेश एक सिपाही का बेटा है। पुलिस सोनू कुमार और रितेश को गिरफ्तार कर चुकी है।