नशे में धुत मॉडल का पुलिसवालों पर अत्याचार, दी गाली और धक्का-मुक्की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों की पिटाई और अपमानित कर आए दिन चर्चा में रहने वाली मुंबई पुलिस उस वक्त असहाय नजर आई जब नशे में धुत एक मॉडल में थाने में मौजूद पुलिसवालों पर गाली गलौज और धक्का मुक्की करने लगी।
इतना नहीं पुलिस ने इस मॉडल की हरकत को बड़ी शांति के साथ देखती रही। मामला शुक्रवार की देर रात का है। पुलिस से किसी ने शिकायती की एक युवती शराब के नशे में हंगामा कर रही है तो पुलिस मॉडल को थाने ले आई। लेकिन इसके बाद थाने में मॉडल जो कुछ किया वह हैरान करने वाला था।
मिड डे के अनुसार, मॉडल ने थाने में मौजूद पुलिस वालों पर सिर्फ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया बल्कि उनसे धक्का मुक्की भी की।
फ्लैट का किराया मांगने पर किया हंगामा
पुलिस ने मामले पर पड़ताल की तो पता चला कि मॉडल डेवदत्ता बनर्जी की मकान मलकिन ने कुछ महीनों का बाकी किराया मांगा तो बनर्जी ने मकान मलकिन से गाली गलौज की और तोड़-फोड़ की। इसके बाद मकान मलकिन ने पुलिस को फोन कर दिया।
लेकिन मॉडल बनर्जी ने अपनी गलती मानने की बजाए पुलिस पर ही बरस पड़ीं। मामले पर वरसोवा थाने की पुलिस का कहना था कि उन्हें ऊपर से आदेश है कि वह शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ सिर्फ एफआईआर दर्ज करें किसी के साथ अभद्रता न करें।