फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Drunken man shot dancer for not singing his favourite song

‘आरा जिला उखाड़ देला किला’ नहीं गाया तो मार दी गोली

Fri, 24 Apr 2015 11:53 AM IST
संवाददाता/ अमर उजाला, दयाछपरा (बलिया)
संवाददाता/ अमर उजाला, दयाछपरा (बलिया) Updated Fri, 24 Apr 2015 11:53 AM IST
विज्ञापन
Drunken man shot dancer for not singing his favourite song

‘आरा जिला उखाड़ देला किला...।’ इस गाने की फरमाइश पूरी न करने पर एक नर्तकी को अपनी जान गंवानी पड़ी। गुरुवार की भोर में दारू के नशे में धुत एक बाराती ने स्टेज पर उसे गोली मार दी। वारदात के बाद गांव वालों ने युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने दो अन्य युवकों को भी हिरासत में लिया है। गोली चलने के बाद गांव के लोगों ने कई बारातियों की पिटाई भी कर दी। बुधवार को दयाछपरा निवासी राजाराम कमकर की बेटी की शादी थी।
विज्ञापन


बिहार प्रांत के आरा जनपद के शीतल टोला से मुकेश कमकर बारात लेकर आए थे। शाम को द्वाराचार के बाद बारात पंडाल में पहुंची। इसके बाद छपरा के कोपा गांव से आए मुस्कान म्यूजिकल आरकेस्ट्रा के कलाकारों ने नाच-गाना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को भोर में करीब साढ़े तीन बजे जब दूल्हे के साथ बारात के मुख्य लोग दुल्हन की विदाई के लिए दरवाजे पर चले गए तभी फरमाइशी गाने की मांग पूरी न करने पर बारात में आए नशे में धुत्त एक युवक ने तमंचे से फायर झोंक दिया।

गोली लगने से नर्तकी की मौके पर ही मौत

Drunken man shot dancer for not singing his favourite song

गोली पश्चिम बंगाल निवासी नर्तकी पियु उर्फ मधु (23) के सीने में लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बाराती शव को स्कार्पियो में लादकर वहां से गायब करने का प्रयास करने लगे लेकिन जल्दबाजी में हर्षछपरा गांव के पास स्कार्पियो असंतुलित होकर गड़ढे में जा गिरी।

घबराए बाराती और चालक स्कार्पियो और नर्तकी के शव को छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कार्पियो समेत नर्तकी के शव को कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए बिहार के भोजपुर जिले के नवादा थाने के बहिरू गांव निवासी बब्लू सिंह को हिरासत में ले लिया।

आरकेस्ट्रा मालिक रीविलगंज थाने के सेमरिया निवासी राजन कुमार यादव ने अज्ञात के विरुद्ध बैरिया थाने में तहरीर दी है। एसओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पुलिस को मिल चुकी है। जांच-पड़ताल के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed