{"_id":"9eaea5b7ede3454521a88b3a2134cea9","slug":"drunken-boys-beaten-traffic-policemen","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबियों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को जमकर धुना","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
शराबियों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को जमकर धुना
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 04 Jan 2014 10:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में गुरुवार रात कुछ कार सवार शराबियों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की जमकर पिटाई की और फिर एक पुलिसकर्मी पर कार चढ़ाने की कोशिश की।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने कार चालक को जांच के लिए रोका था। घटना के बाद वहां लोगों के जमा होने पर सभी आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गए।
सराय रोहिल्ला पुलिस ने पीड़ित ट्रैफिक कर्मियों की शिकायत पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक इंद्रलोक इलाके में तैनात जोनल आफिसर इंद्र सिंह बृहस्पतिवार रात शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले के खिलाफ विशेष अभियान चलाया था।
बहस के बाद अपने साथियों को बुलाया
इंद्र सिंह के साथ सिपाही निर्मल सहित एक अन्य पुलिसकर्मी शामिल था। रात करीब दस बजे एक पोलो कार पर सवार कुछ लोग शोर मचाते हुए वहां पहुंचे। जिन्हें इंद्र सिंह ने रूकने का इशारा किया।
विज्ञापन
चालक ने कार तो रोक दी, लेकिन वह पुलिसकर्मियों के साथ बहस करने लगा। कार में चालक के अलावा चार अन्य लोग सवार थे। सभी शराब के नशे में धुत थे।
बहस के बाद सभी कार से नीचे उतर गए और इंद्र सिंह की पिटाई शुरू कर दी। आरोपी युवकों ने फोन कर अपने और परिचित को वहां बुला लिया।
सभी ने फिर तीनों पुलिसकर्मी की पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान चालक कार में बैठकर इंद्र सिंह पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। लेकिन शोर शराबा होने से आस पास के लोग वहां पहुंच गए। जिन्हें देखकर सभी युवक कार पर सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी पुलिसकर्मियों का मेडिकल करवाया। पुलिस फरार लोगों की तलाश कर रही है।