'शराबी' महिला ने बार में किया तांडव, गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के नशे में बार में तांडव करने वाली एक युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला देररात सड़क पर भी हंगामा कर रही थी।
घटना फ्लोरिडा की है। पुलिस के अनुसार, ईस्ट पाइन स्ट्रीट के पास बने एक बार में आरोपी महिला ने कुछ लोगों के साथ झगड़ना शुरू किया और देखते ही देखते बवाल बढ़ गया।
देर रात 2:30 बजे सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने देखा कि आरोपी ब्रिटनी ई मॉन्टेनेग्रो खून से नहाई हुई है और हंगामा कर रही है। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने बताया कि उसे कंट्रोल करने के लिए उन्हें खासी मेहनत करनी पड़ी।
शरीर पर लगा था किसी और का खून
डेली मेल के अनुसार, आरोपी महिला को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने खास तरीका अपनाया और फिर गिरफ्तार कर लिया। बार में शुरू हुई लड़ाई में कई लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि ब्रिटनी के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं थे, हालांकि वह खून से सनी हुई थी। उसके कंधे पर हल्की सी खरोंच का निशान था, लेकिन वह यह नहीं बता पाई कि उसे चोट कैसे लगी।
उसके हाथ से किसी और के खून के सैंपल लिए गए हैं। उसके फेसबुक पेज के अनुसार, ब्रिटनी न्यूयॉर्क के क्वींस की रहने वाली है और वेलेंशिया कम्युनिटी कॉलेज की छात्रा है।