{"_id":"dc61a5e2dfbdb1988b3a2e601e3f5a9d","slug":"drunk-man-drinks-acid-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दारू समझकर पी गया तेजाब, और फिर...","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
दारू समझकर पी गया तेजाब, और फिर...
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 10 Dec 2013 11:17 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में एक शख्स ने नशे में शराब की जगह तेजाब पी लिया। गंभीर हालत में पीड़ित को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त जितेंद्र कुमार (45) के रूप में हुई है। न्यू अशोक नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक जितेंद्र अपने परिवार के साथ डी-177/9 न्यू अशोक नगर में रहता था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं।
विज्ञापन
जितेंद्र अपने घर में ही परचून की दुकान चलाता था, जबकि उसके दोनों बेटे नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। जितेंद्र को शराब की लत थी। रविवार को वह घर पर बैठकर शराब पी रहा था। वहीं, पास में टॉयलेट साफ करने के लिए तेजाब की बोतल रखी थी।
विज्ञापन
नशे में डूबा जितेंद्र तेजाब को शराब समझकर पी गया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन वहां पहुंचे। उसने परिजनों को सारी बात बताई। पड़ोसियों की मदद से उसे एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ ही देर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके घर से शराब और तेजाब की बोतल बरामद कर ली है।