फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Drunk man digs up his dead dad's grave - so he can argue with him

कब्र खोदकर बोला शराबी, ''पिता जी बाहर निकलो, मुझे बात करनी है''

Thu, 20 Aug 2015 12:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 20 Aug 2015 12:25 PM IST
विज्ञापन
Drunk man digs up his dead dad's grave - so he can argue with him

दुनिया में अक्सर शराबी लोगों के अजीबो-गरीब कारनामे सामने आते हैं। लेकिन इस अमेरिकी शख्स का अजीबो-गरीब कारनामा जानकर आप हैरान रह जाएंगे। मामला केंटकी के स्टोनफोर्ड का है। श्मशान के बाहर खड़े ट्रक को देखकर स्थानीय पुलिस ने मुआयना किया तो आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा।

विज्ञापन


पुलिस ने देखा कि शराब के नशे में धुत एक अधेड़ शख्स कब्र को खोद रहा है। पुलिस ने तुरंत शख्स को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक माइकल नाम का ये शख्स कब्र खोदकर अपने पिता से बहस करना चाहता था।
विज्ञापन

30 साल पहले मर चुके पिता से बहस करना चाहता ता शराबी

Drunk man digs up his dead dad's grave - so he can argue with him

माइकल के पिता विलिस ग्रीन की मौत 30 साल पहले हो गई थी। लेकिन माइकल के दिल में कुछ बातें दबी रह गई थीं जो वो वह अपने पिता से करना चाहता था। माइकल ने पुलिस को बताया कि वह अपने पिता को जन्नत भेजना चाहता था, इसलिए कब्र खोदी।

पुलिस की मानें तो कब्र खोदने के साथ साथ माइकल का अपराध ये भी है कि वो पिता की जगह किसी दूसरे आदमी की कब्र खोद रहा था। खुद माइकल को भी अंदाजा नहीं था कि जिस कब्र को उसने खोदा है वह उसके पिता की ही है या किसी और की। माइकल के ऊपर सार्वजनिक स्थान को नुकसान पहुंचाने के जुर्म में मुकदमा चलेगा।

हैरानी की बात ये भी है कि अब भी माइकल अपनी बात पर अडिग है। पुलिस हिरासत में माइकल ने कहा कि अगर उसे मौका मिला तो फिर से अपने पिता की कब्र खोदेगा, ताकि अधूरी बात पूरी कर सके।

दूसरी तरफ खोदी जा चुकी कब्र के संबंधियों की खोज जारी है ताकि उन्हें यह सूचना दी जा सके। हो सकता है कि वो परिवार भी माइकल पर मुकदमा करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed