फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Drug mafia Brutally attacked on Kerala activist working against him.

सामाजिक कार्यकर्ता ने ड्रग माफिया का किया विरोध तो काटे हाथ-पैर

Sat, 27 Jun 2015 08:44 AM IST
Updated Sat, 27 Jun 2015 08:44 AM IST
विज्ञापन
Drug mafia Brutally attacked on Kerala activist working against him.

केरल में ड्रग माफिया का बेहद क्रूर चेहरा सामने आया है। कोच्चि के एक ड्रग माफिया के खिलाफ जांच में जुटे एक सामाजिक कार्यकर्ता के साथ बड़ी बेरहमी दिखाई गई है।

विज्ञापन


ड्रग माफिया ने उसके खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता के हाथ-पैर काट दिए। मिल रही जानकारी के मुताबिक सामाजिक कार्यकर्ता की पहचान जयकुमार आर पिल्लई के रूप में हुई है।
विज्ञापन


वह काफी समय से ड्रग माफिया के खिलाफ जांच में जुटे हुए थे और कई सबूत भी एकट्ठे किए थे। इसी के चलते ड्रग माफिया ने उनके घर जाने के दौरान निशाना बनाया। जयकुमार कायमकुल्लम के कपिल जंक्शन के पास एक जिम चलाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावरों ने तलवार से किया हमला

Drug mafia Brutally attacked on Kerala activist working against him.

जयकुमार ने बताया कि मैंने पुलिस में ड्रग माफिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। मैंने बताया था कि मुझे लगातार मारने धमकियां दी जा रही हैं। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।

जयकुमार के मुताबिक उन पर हमला करने वालों की संख्या 7-8 के करीब थी। उन्होंने उनकी कार को घेर लिया और उन्हें बाहर निकालकर तलवार से हमला किया गया।

हमलावरों ने तलवार से उनके हाथ और पैर काट दिए। साथ ही शरीर के दूसरों हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस में की थी शिकायत: जयकुमार

Drug mafia Brutally attacked on Kerala activist working against him.

हमले के बाद अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक 36 वर्षीय जयकुमार पिल्लई को इन चोटों से उबरने में करीब एक साल का समय लगेगा।

उनका इलाज कर रहे डॉक्टर के मुताबिक जयकुमार की चोट काफी गंभीर है। उनके हाथ में प्लास्टर चढ़ाया गया है। पैर में भी उनके फ्रैक्चर है जिससे उबरने में उन्हें ज्यादा समय लग सकता है।

फिलहाल उन्हें करीब एक हफ्ते तक अस्पताल में रहना होगा उसके बाद वो अपने घर जा सकते हैं। लेकिन चल फिर नहीं सकते हैं। दूसरी ओर पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed