सड़क हादसे में दर्जन भर घायल, 1 महिला की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर और आसपास के इलाकों में हुए दर्जन भर सड़क हादसों में कई लोग घायल हो गए। जबकि गंग्याल थाना अंतर्गत बंधुरख इलाके में एक महिला की मौत हो गई।
28 वर्षीय संदीप कौर (निवासी छन्नी रामा) को उसके पति ने घायल अवस्था में जीएमसी पहुंचाया, लेकिन डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
शहर और आसपास के इलाकों में हुए सड़क हादसों में कुछ लोग जख्मी हो गए। पौनी के पास एक कार पलटने से चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।
एक अन्य हादसे में कई लोग घायल
घायल राकेश गुप्ता, नीलम महाजन, राखी महाजन और गौतम महाजन को पहले पौनी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया गया।
सिद्दड़ा रोड पर हुए हादसे में चार लोग जख्मी हो गए। घायल गुज्जर नगर निवासी इरफान, जमीन, मोहम्मद रफीक और दामा को जीएमसी पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर है।
फ्लाई ओवर पर रविवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी दी, जिससे तीन लोग जख्मी हो गए। टक्कर मारने वाला चालक वाहन सहित भागने में कामयाब रहा।
हादसे में पांच साल की बच्ची घायल
उधर, नानक नगर इलाके में एक बाइक की टक्कर से पांच साल की बच्ची बुरी तरह घायल हो गई। सेक्टर 13 में हुए हादसे में योगनी (मूल निवासी उत्तर प्रदेश) को तत्काल जीएमसी पहुंचाया गया।
पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अखनूर में हुए एक अन्य सड़क हादसे में दो युवक बुरी तरह जख्मी हो गए।
बाइक सवार 25 वर्षीय सन्नी और 17 वर्षीय रोहित मन्हास को घायल अवस्था में अखनूर अस्पताल से जीएमसी रेफर कर दिया। लखनपुर के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को बुरी तरह जख्मी कर दिया।
40 वर्षीय फरमान अली (राजबाग कठुआ) को स्थानीय अस्पताल से जीएमसी रेफर कर दिया गया।