फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   double murder in saharanpur

दहेज के लिए किया बेटे और बहू का कत्ल!

Sun, 01 Dec 2013 03:35 PM IST
अमर उजाला, सहारनपुर
अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 01 Dec 2013 03:35 PM IST
विज्ञापन
double murder in saharanpur

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक पति और पत्नी की लाश अलग-अलग कमरे में मिली। पत्नी की नृशंस हत्या की गई थी। उसके शरीर पर अनगिनत घाव थे। वह आठ माह की गर्भवती थी।

विज्ञापन


विवाहिता के मायके वालों ने दहेज के लिए बेटी की हत्या किए जाने और आरोप से बचने के लिए दामाद को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाते रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रिपोर्ट में महिला की सास, ससुर, देवर और एक अन्य परिचित को नामजद कराया है। पुलिस ने सास को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपी फरार हैं। वारदात के बाद पुलिस अफसरों ने मौका मुआयना कर हत्याकांड की जानकारी ली।
विज्ञापन


नृशंस हत्या
जैतपुर कलां गांव में शनिवार सुबह करीब छह बजे शमशेर सिंह के घर से चीखने-चिल्लाने और रोने की आवाजें सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहां का मंजर देकर वे सन्न रहे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरे में बेड पर शमशेर सिंह की पुत्रवधु इंदु (26) की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। उसकी धारदार हथियार से नृशंस हत्या की हुई थी। इंदु के शरीर पर बलकटी के कई घाव थे। पति रवि (28) का शव बराबर वाले कमरे में छत में लगे कुंदे पर फंदे से लटका मिला।

पूछताछ
सूचना पर कोतवाली पुलिस और इंदु के मायके वाले मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक इंदु की सास सीता देवी से पूछताछ की तो उसने घटना की जानकारी होने से इनकार किया।

एसपी देहात धर्मवीर सिंह, एसडीएम बेहट हवलदार सिंह यादव और सीओ जितेंद्र तोमर भी मौके पर पहुंचे और हत्याकांड के बारे में पूछताछ की। सर्किल के अन्य थानों की पुलिस भी मौके पर बुलवाई गई।

पुलिस ने कमरे से खून से सना लिहाफ, कपडे़ और हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार जब्त कर ली है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दहेज के लिए हत्या
मृतका इंदु के पिता धर्मपाल चौहान की तरहरीर पर पुलिस ने दहेज के लिए बेटी की धारदार हथियार से हत्या करने और आरोप से बचने के लिए दामाद को भी मारने के आरोप में ससुर शमशेर सिंह, सास सीता देवी, देवर अंकुर और उनके परिचित अब्दुल्लापुर निवासी चमन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मृतका की सास सीता देवी को गिरफ्तार कर लिया है।


सीओ बेहट जितेंद्र तोमर ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed