{"_id":"8c5d37a849a45f022ae5b19e9b5b1b12","slug":"double-murder-in-nagpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार में अंधी मौसी ने किया बहन के बच्चों का कत्ल","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
प्यार में अंधी मौसी ने किया बहन के बच्चों का कत्ल
एजेंसी/नागपुर
Updated Sun, 15 Sep 2013 06:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के चन्द्रपुर जिले के बल्लारपुर शहर में एक महिला ने अपने प्रेमप्रसंग के उजागर होने से नाराज होकर सगी बहन के दो बच्चों को कत्ल कर दिया।
पुलिस ने 19 वर्षीय सना खान को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, सना का मोहल्ले में रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ये मामला हाल ही में उसकी बहन के परिजनों ने उजागर कर दिया। सना इससे खुद को अपमानित महसूस कर रही थी।
इसका बदला लेने के लिए उसने शुक्रवार को अपनी बहन के पुत्र शफाक को स्कूल जाने के दौरान घर में बुलाया और रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
जब शफाक की बहन महक उसे ढूंढने वहां गई तो आरोपी सना ने उसे भी पहले पानी की टंकी में डूबोया और बाद में रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी।
इस घटना की जानकारी घरवालों को तब हुई जब बच्चों के पिता इजराइल पठान दोनों बच्चों को ढूंढते हुए आरोपी के घर पहुंचे। पुलिस ने इजराइल की शिकायत पर सना को गिरफ्तार कर लिया।