फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   don abu salem's wife says that he is very cowardly person

सलेम की पूर्व पत्नी ने कहा, बेहद डरपोक इंसान है डॉन

Fri, 07 Aug 2015 04:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 07 Aug 2015 04:16 PM IST
विज्ञापन
don abu salem's wife says that he is very cowardly person

मुबंई जैसे शहर के बड़े -बड़े उद्योगपति, फिल्मकार, बिल्डर जिस डॉन के नाम से कभी खौफ खा जाया करते थे वो डॉन आजकल थाणें की केंद्रीय कारागार में बंद है। अबु सलेम ने जिन लोगों को अपना शिकार बनाया था वो भले ही अब तक उससे डरते हैं लेकिन अबु सलेम की पूर्व पत्नी समीरा ने उसे ही बेहद डरपोक इंसान बताया था।

विज्ञापन


स्टार न्यूज में पत्रकार रहीं शीला रावल ने अमेरिका के जॉर्जिया में रह रही अबु सलेम की पूर्व पत्नी समीरा से एक लंबी बातचीत की थी जिसमें समीरा ने अबु सलेम के बारे में कई हैरान करने वाले खुलासे किए थे। यहां हम आपको डॉन की बीवी समीरा के साक्षात्कार की कुछ खास बाते बता रहे हैं जो अबु सलेम के स्वभाव और उसकी चाल की पोल खोल रहे हैं।
विज्ञापन


भारत सरकार जब पुर्तगाल से 2005 में डॉन अबु सलेम के भारत ले आई थी तब वह यहां की जेलों में कैद है। लेकिन 2005 में सलेम के भारत आने के बाद अमेरिका के जॉर्जिया में मौजूद उसकी बीवी समीरा ने सलेम से तलाक ले लिया है और अपने बेटे आमिर के साथ वहां रह रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टार न्यूज में काम करने वाली पत्रकार शीला रावल ने डॉन की पूर्व पत्नी समीरा का साक्षात्कार किया था जिसमें उसने अपने पति अबु सलेम को एक बेहद डरपोक इंसान बताते हुए कई बातों का खुलासा किया।

'बेहद डरपोक आदमी है सलेम'

don abu salem's wife says that he is very cowardly person

जाने माने अपराध लेखक एस. हुसैन जैदी ने पत्रकार शीला रावल की ओर से समीरा के इस साक्षात्कार का जिक्र अपनी ‌एक किताब में किया है जिसके अनुसार, समीरा ने सलेम के साथ अपनी जबरन हुई शादी और सलेम और उसके बीच मोनिका बेदी के बीच में आने की कई बातें बताई हैं। सलेम और उसके खुद के रिश्‍ते के बारे में कहना है कि सलेम उसे अक्कसर मारता था और हिंसक पागलों जैसी हरकत करता था। इतना ही नहीं वह मोनिका बेदी की भी पिटाई किया करता था।

समीरा ने बताया क‌ि सलेम एक कायर किस्म का आदमी था जो दाऊद से बहुत डरता था और उसे अपनी जिंदगी में सिर्फ नाम नाम और नाम ही चाहिए था। शीला की ओर से लिया गए साक्षात्कार के कुछ अंश इस प्रकार हैं-

शीलाः मैं शुरू से यह एक ही बात पूछना चाहती थी कि अबु सलेम को अपनी जिंदगी में क्या चाहिए था, क्या ये आपको समझ में आया कभी?
समीराः नाम, नाम, नाम, यश, यश, यश।

शीलाः लेकिन ऐसा यश तो उलटा ही था?
समीराः लेकिन देखिए उसे ये समझ नहीं थी कि नाम और यश का क्या मतलब है। नाम होने और बदनाम होने का मतलब उसे पता नहीं था।

शीलाः तो वो ये चाहता था कि कोई लिखे 'डॉन' अबु सलेम?
समीराः मुझे लगता है कि ये सही है। मैंने एक दिन यूं ही उससे पूछा कि क्या तुम्हें पता है कि जो इतने स्टेज शो होते हैं स्टार आते हैं और उनके लिए परफॉर्म करते हैं। उनसे मिलना चाहते हैं, लोग उनसे प्यार करते हैं, उन्‍हें गले लगाते हैं उनके साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं क्या तुम्हें लगता है कि कोई तुम्हारे साथ ये सब करना चाहेगा?

शीलाः तो क्या उसे ये अच्छा लगता था कि लोग उससे डरते हैं?
समीराः मुझे नहीं पता, लेकिन वो ये सुनना चाहता था। उसने मुझसे कहा था कि लोग मुझे जानते हैं और मेरी इज्जत करते हैं। मैंने उससे कहा कि तुम्हें पता है वो तुमसे प्यार नहीं करते और न ही तुम्हारी इज्जत करते हैं। वो बस तुमसे डरते हैं क्योंकि उन्हे अपने परिवार से अपने जीवन में आए लोगों से प्रेम है।

शीला: जब धमाके हुए और ये बात हो रही थी कि आपको कहीं भेज दिया जाएगा तो क्या अबु सलेम को डरा हुआ देखा था?
समीराः वो बहुत डरपोक आदमी है..। वो मुझसे लगातार संपर्क में था जब तक मेरा बेटा पैदा हुआ तब तक। मैं जहां रह रही थी वो हर रात आता था। मैं जानती थी कि अगर वो रात में नहीं आएगा तो सुबह आएगा और खा पीकर सोएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed