बेटे को डॉक्टर बनाने के लिए दिए 47 लाख, लगा चूना
गुड़गांव के एक डॉक्टर को अपने बेटे के लिए मुंबई के एक कॉलेज में एमबीबीएस की सीट दिलाने के नाम पर 47 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। ठगी का शिकार हुए डॉक्टर ने अब मुंबई पुलिस को शिकायत दे आरोपी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने और अपने पैसे दिलाने की मांग की है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, पीड़ित डॉक्टर का गुड़गांव में ही एक अल्ट्रासाउंड और डाइग्नोस्टिक सेंटर है। ये डॉक्टर 2013 में अपने बेटे का एडमिशन मुंबई के एक मेडिकल कॉलेज में कराना चाहते थे। इसके लिए वो किसी ऐसे शख्स की तलाश में थे जो पैसे लेकर उनके बेटे का एडमिशन एमबीबीएस में करा दे।
इसके बाद इंटरनेट के जरिए उन्हें विपुल गोयल नामके शख्स पता चला जो पैसे लेकर मैनेजमेंट कोटे के तहत मुंबई के एक कॉलेज में एडमिशन दिलाने दावा कर रहा था। इसके बाद उन्हें विपुल गोयल से संपर्क किया और 46.70 लाख रुपए में मामला तय किया। पीड़ित डॉक्टर ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा उन्होंने दो किस्तों में यह पैसे उस दलाल को दे दिए और वो धोखाधड़ी का शिकार हो गए।
पैसे देने वाले पर भी हो सकती है कार्रवाई
डॉक्टर ने शिकायत पत्र के जरिए पुलिस को बताया कि पैसे देने के करीब छह महीने बाद तक जब उनके बेटे को एडमिशन नहीं मिला तो उन्होंने विपुल से पैसे वापस करने की बात कही लेकिन उन्होंने पैसे लौटाने से मना कर दिया।
पुलिस ने अब आरोपी विपुल और उसके कुछ अन्य साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक खड़यंत्र करने का मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलसि ने कहा है कि शिकायत देने वाले डॉक्टर पर भी घूस देने के आरोप में कार्रवाई की जा कसती है।
हालांकि कि डॉक्टर ने 47 लाख रुपए देकर अपने बेटे के लिए एमबीबीएस की सीट का जुगाड़ करने की बात पुलिस को दी शिकायत में मानी है लेकिन पुलिस ने उनके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की।