फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Doctor pays Rs 47L for son's MBBS seat, cheated

बेटे को डॉक्टर बनाने के लिए दिए 47 लाख, लगा चूना

Sat, 20 Jun 2015 06:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 20 Jun 2015 06:44 PM IST
विज्ञापन
Doctor pays Rs 47L for son's MBBS seat, cheated

गुड़गांव के एक डॉक्टर को अपने बेटे के लिए मुंबई के एक कॉलेज में एमबीबीएस की सीट दिलाने के नाम पर 47 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। ठगी का शिकार हुए डॉक्टर ने अब मुंबई पुलिस को शिकायत दे आरोपी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने और अपने पैसे दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, पीड़ित डॉक्टर का गुड़गांव में ही एक अल्ट्रासाउंड और डाइग्नोस्टिक सेंटर है। ये डॉक्टर 2013 में अपने बेटे का एडमिशन मुंबई के एक मेडिकल कॉलेज में कराना चाहते थे। इसके लिए वो किसी ऐसे शख्स की तलाश में थे जो पैसे लेकर उनके बेटे का एडमिशन एमबीबीएस में करा दे।
विज्ञापन


इसके बाद इंटरनेट के जरिए उन्हें विपुल गोयल नामके शख्स पता चला जो पैसे लेकर मैनेजमेंट कोटे के तहत मुंबई के एक कॉलेज में एडमिशन दिलाने दावा कर रहा था। इसके बाद उन्हें विपुल गोयल से संपर्क किया और 46.70 लाख रुपए में मामला तय किया। पीड़ित डॉक्टर ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा उन्होंने दो किस्तों में यह पैसे उस दलाल को दे दिए और वो धोखाधड़ी का शिकार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैसे देने वाले पर भी हो सकती है कार्रवाई

Doctor pays Rs 47L for son's MBBS seat, cheated

डॉक्टर ने शिकायत पत्र के जरिए पुलिस को बताया कि पैसे देने के करीब छह महीने बाद तक जब उनके बेटे को एडमिशन नहीं मिला तो उन्होंने विपुल से पैसे वापस करने की बात कही लेकिन उन्होंने पैसे लौटाने से मना कर दिया।

पुलिस ने अब आरोपी विपुल और उसके कुछ अन्य साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराध‌िक खड़यंत्र करने का मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलसि ने कहा है कि शिकायत देने वाले डॉक्‍टर पर भी घूस देने के आरोप में कार्रवाई की जा कसती है।

हालांकि कि डॉक्टर ने 47 लाख रुपए देकर अपने बेटे के लिए एमबीबीएस की सीट का जुगाड़ करने की बात पुलिस को दी शिकायत में मानी है लेकिन पुलिस ने उनके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed