फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   doctor knocked unconscious by receptionist who claims sexual relationship with him

VIDEO: 'बेवफा' बताकर रिशेप्सनिस्ट ने डॉक्टर को किया अधमरा!

Wed, 24 Dec 2014 05:59 PM IST
Updated Wed, 24 Dec 2014 05:59 PM IST
doctor knocked unconscious by receptionist who claims sexual relationship with him

शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाने वाले एक डॉक्टर को रिशेप्सनिस्ट ने ऐसा सबक सिखाया कि वह शायद ही कभी भूल पाए। युवती ने वादे से मुकरने का आरोप लगाते हुए डॉक्टर को बुरी तरह पीटा और उसके कपड़े भी फाड़ दिए।



मामला मध्य प्रदेश के इंदौर जिले का है। वसुंधरा शर्मा नाम की 27 वर्षीय युवती ने डॉक्टर के केबिन में घुसकर उस पर जमकर थप्पड़ बरसाए। उसके इस कारनामे को वहां मौजूद लोग और सुरक्षा गार्ड भी देखते रहे।


सुरक्षा गार्डों ने भी इसे उनका 'निजी मामला' समझते हुए युवती को रोकने की कोशिश नहीं की। इस दौरान लड़की ने डॉक्टर पर करीब 70 बार हमला किया। लड़की की इस करामात की सीसीटीवी फुटेज सामने आई तो मामले ने और भी तूल पकड़ लिया।

विज्ञापन

शादी का वादा कर बिताई रातें, फिर मुकर गया?

doctor knocked unconscious by receptionist who claims sexual relationship with him

डेली मेल के अनुसार, करीब आधे घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बेहोश हो चुके डॉक्टर को युवती के चंगुल से मुक्त कराया। पुलिस के अनुसार, घटना अक्तूबर की है लेकिन पीड़ित डॉक्टर ने अब इसकी शिकायत की है।

पता चला है कि युवती के हमले से घायल डॉक्टर ने इलाज के चलते इतनी देर से मामले की शिकायत की है। पीड़ित डॉक्टर की पहचान अर्पित चोपड़ा के रूप में हुई है।

युवती का आरोप है कि होम्योपैथिक मेडिसिन स्पेशलिस्ट के तौर पर काम करने वाले डॉक्टर के साथ उसने काम करना शुरू किया और 2012 में उनके बीच संबंध बने। इस दौरान डॉक्टर ने उससे शादी का वादा किया था।

देखिए, वारदात का लाइव वीडियो

doctor knocked unconscious by receptionist who claims sexual relationship with him

युवती के पिता ने कहा कि उनकी बेटी को इस मामले में नहीं फंसाना चाहिए क्योंकि असली आरोपी डॉक्टर है। जिसने शादी का झूठा वादा करके उसकी इज्जत से खिलवाड़ किया।

हालांकि इसके इतर डॉक्टर चोपड़ा का ‌कहना है कि उन्होंने युवती को नौकरी पर रखा लेकिन जब वह उनके करीब आने की कोशिश करने लगी तो उन्होंने उसे नौकरी से निकाल दिया। इसी बात से गुस्सा होकर उसने उन पर गंभीर आरोप लगा दिए।

पुलिस के अनुसार, युवती ने डॉक्टर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है जबकि डॉक्टर ने लड़की के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत की है। मामले की छानबीन के बाद पुलिस मुख्य आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करेगी।


एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed