फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Dispute Over Stirring Pot Of Chili Leads To Stabbing

सब्जी में मिर्ची डाली तो पति ने बीवी पर चला दिया चाकू

Wed, 20 Jan 2016 06:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 20 Jan 2016 06:08 PM IST
विज्ञापन
Dispute Over Stirring Pot Of Chili Leads To Stabbing

सब्जी में मिर्ची डालने को लेकर हुई घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। वारदात अमेरिका के डेटरॉइट की है। पुलिस के मुताबिक 26 वर्षीय शख्स पर अपनी 35 वर्षीय बीवी और 30 वर्षीय एक परिचित पर चाकू से हमला करने को लेकर कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन


सबसे हैरानी की बात ये है कि इस घरेलू हिंसा ने खून-खराबे की शक्ल तब अख्तियार कर ली जब सब्जी को लजीज बनाने के लिए उसमें मिर्ची डाली गई।

मिर्ची के इस्तेमाल की बुनियाद पर टिके इस मामले में आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा और घरेलू हिंसा की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

चटकारे की बुनियाद पर घरेलू हिंसा

Dispute Over Stirring Pot Of Chili Leads To Stabbing

इस वारदात में आरोपी की बीवी की हालत के बारे में पुलिस ने मीडिया को नहीं बताया लेकिन उस परिचित शख्स की हालत जरूर बयां की। परिचित शख्स को आरोपी ने जांघ पर चाकू मारी जिससे उसे गंभीर जख्म का इलाज कराना पड़ रहा है।

डेटरॉइट.सीबीएसलोकल.कॉम की खबर के मुताबिक बीवी किचन में सब्जी पका रही थी। तभी आरोपी किचन में आया और स्टोव पर पकती हुई सब्जी को उसने देखा। आरोपी की नजर सब्जी में पड़ी मिर्ची पर गई। ये देखते ही वो आग बबूला हो गया। उसने खिसियाते हुए कहा कि उसे मिर्ची पसंद नहीं है और फिर उसने वहां मौजूद अपनी पत्नी और जान-पहचान वाले शख्स पर चाकू से हमला कर दिया।

इस झगड़े में आरोपी की पत्नी का क्या हुआ, ये पता नहीं चल सका। वहीं पुलिस ने आरोपी और पीड़ितों के नाम भी जाहिर नहीं किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed