{"_id":"32d13266bc2586e1132b297079249215","slug":"disgraceful-act-of-father-daughter-ate-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की घिनौनी हरकत, बेटी ने खाया जहर","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
पिता की घिनौनी हरकत, बेटी ने खाया जहर
अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Thu, 12 Dec 2013 08:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता की कथित घिनौनी हरकत से क्षुब्ध होकर किशोरी ने अपनी जान देने के लिए जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जिला अस्पताल में आरोपी पिता ने बताया कि पड़ोसी के घर से देर से लौटने पर उसने फटकार लगा दी थी। गुस्से में उसने सल्फास खा लिया।
घटना किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जिला अस्पताल में पीड़ित किशोरी ने डॉक्टरों को बताया कि मंगलवार की देर शाम उसका पिता शराब के नशे में धुत होकर घर लौटा। उस समय वह गहरी नींद में थी। पिता की घिनौनी हरकत पर उसकी नींद खुल गई। उसने पिता की हरकत का चीखते हुए विरोध किया। पिता ने गाली-गलौज के बाद उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
किसी तरह पिता के चंगुल से छूटने के बाद उसने एक कमरे में रखी अनाज की बोरी से सल्फास की गोलियां निकाल कर खा लीं। इस बीच मां और अन्य परिजन भी जाग गए। हालत बिगड़ने पर आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले आया गया।
विज्ञापन
किसी तरह वह डॉक्टरों को आधी-अधूरी आपबीती सुनाने के बाद सविस्तार घटनाक्रम बताने की स्थिति में नहीं रही। डाक्टरों ने गंभीर हालत में उसे कानपुर रेफर कर दिया।
अस्पताल में आरोपी पिता ने बताया कि पड़ोसी के घर से देर से लौटने पर उसने बेटी को डांट लगा दी थी। इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। वह उन पर झूठा आरोप लगा रही है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष रामचंद्र ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। अभी छानबीन करा रहे हैं।