{"_id":"c77ef8fde5a5eb9ac407dd0e59b568e3","slug":"dirty-photos-of-women-hindi-news-cj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की फोटो के साथ अश्लील बातें, लगाया पोस्टर","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
महिला की फोटो के साथ अश्लील बातें, लगाया पोस्टर
ब्यूरो/इलाहाबाद, अमर उजाला
Updated Tue, 23 Sep 2014 03:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं को किसी काम के लिए अपना फोटो देना हो तो सामने वाले के बारे में पूरी जानकारी जुटा लें। कहीं ऐसा न हो कि वह आपके फोटो का दुरुपयोग कर बैठे।
विज्ञापन
इलाहाबाद के सरायइनायत थाना क्षेत्र के सीहीपुर गांव में ऐसा ही मामला सामने आया है। एक विवाहित महिला को बदनाम करने के लिए शोहदे ने उसकी फोटो के साथ पोस्टर बनाया और उसमें अश्लील बातें लिखकर गांव में जगह-जगह चस्पा कर दिया।
विज्ञापन
दूसरे दिन ग्रामीणों की नजर पोस्टर पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। पोस्टर चस्पा होने की जानकारी महिला व उसके परिजनों को हुई तो खलबली मच गई। रविवार को मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
सीहीपुर की महिला ने कुछ माह पहले आवास के लिए अपनी फोटो यहीं के एक व्यक्ति को दी थी। कहीं से उसकी फोटो गांव के ही एक शोहदे के हाथ लग गई। तीन दिन पहले शोहदे ने महिला की फोटो के साथ पोस्टर तैयार किया।
उसमें महिला के लिए आपत्तिजनक बातें लिखीं और फिर गांव में जगह-जगह चस्पा कर दिया। इसकी जानकारी होने पर महिला और उसके घरवालों के होश उड़ गए। आननफानन में गांव में लगाए गए पोस्टर फाड़े गए। बाद में गांव में पंचायत बुलाई।
जिसमें शोहदे ने पोस्टर चस्पा करने की बात से इनकार कर दिया। इस पर रविवार को महिला पति के साथ सरायइनायत थाने पहुंची और पुलिस को पोस्टर दिखाकर मदद की गुहार लगाई। एसओ उमेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला ने तहरीर दी थी। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।