{"_id":"d72b678fd63922db05c1a87b9573cf07","slug":"differently-abled-minor-girl-raped-in-saharanpur-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर लौट रही थी विकलांग किशोरी, तभी...","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
घर लौट रही थी विकलांग किशोरी, तभी...
अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 16 Jan 2014 01:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक विकलांग किशोरी खेत में काम करने के बाद घर वापस लौट रही, तभी बीच रास्ते में एक युवक ने तमंचे के बल पर उसे रोक लिया। उसने किशोरी को गन्ने के खेत में खींच ले गया।
विज्ञापन
उसने किशोरी की अस्मत को तार-तार कर दिया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
यह वारदात उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की है।
रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के एक गांव की सीमा (परिवर्तित नाम) मंगलवार शाम अपने खेत से वापस घर लौट रही थी। तभी गांव के ही युवक राकेश (22) ने उसे तमंचे के बल पर गन्ने के खेत में खींच लिया। वहां युवक ने उसके साथ बलात्कार किया।
विज्ञापन
आरोपी किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। किशोरी जैसे-तैसे घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई।
किशोरी के पिता रात में ही उसे लेकर थाने पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने राकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।