फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Diamond trader strips during IT search, arrested

व्यापारी की हरकत, पुलिसकर्मी शर्मसार

Thu, 15 May 2014 04:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मुंबई
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मुंबई Updated Thu, 15 May 2014 04:30 PM IST
विज्ञापन
Diamond trader strips during IT search, arrested

इनकम टैक्स की टीम द्वारा प्रतिष्ठित हीरा व्यापारी के घर छापा मारने के दौरान एक अजीब घटना हुई।

विज्ञापन


वहां पहुंची टीम के छापा मारने से पहले ही व्यापारी ने उनके सामने अपने सारे कपड़े उतार दिए।

इनकम टैक्स की टीम में दो महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं। मंगलवार सुबह हीरा व्यापारी को वोरीवली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

कोर्ट ने उसे दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। चेतन पर आईपीसी की धारा 509 और 354 लगाई गई है।

हीरा व्यापारी के घर छापा मारने पहुंची थी टीम

Diamond trader strips during IT search, arrested

इनकम टैक्स की टीम वोरीवली में रहने वाले हीरा व्यापारी चेतन शाह के घर छापा मारने पहुंची।

अधिकारियों की पूछताछ से बचने के लिए चेतन ने टॉयलेट जाने की इजाजत मांगी।

अधिकारियों ने कहा कि इससे पहले उन्हें टॉयलेट की तलाशी लेनी होगी, क्योंकि कई बार लोग टॉयलेट में संपत्ति के कागजात आदि छिपा देते हैं।

इसके बाद चेतन ने अचानक अपने सारे कपड़े उतार दिए और वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मियों और दूसरे अधिकारियों से कहा, 'देखो मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

करोड़पति व्यापारी है चेतन शाह

Diamond trader strips during IT search, arrested

चेतन शाह डीसेंट डायमंड कंपनी के मालिक हैं, जिसका टर्नओवर 800 करोड़ के आस-पास है।

घटना की शिकायत इनकम टैक्स अधिकारियों ने पुलिस को दी।

इनकम टैक्स अधिकारियों के मुताबिक, छापेमारी में 100 से 200 करोड़ के फर्जी बिल और वाउचर सीज किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed