देवर ने भाभी के साथ फांसी लगाकर दी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार सुबह घरवालों ने दोनों के शव कमरे की धन्नियों पर लटके देखे तो हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथमदृष्टया जांच में पुलिस घटना के पीछे प्रेम प्रसंग को वजह बता रही है। परिजन इससे इंकार कर रहे हैं।
खोंपा गांव में मोतीलाल निषाद परिवार के साथ रहता है। शुक्रवार रात वह, पत्नी झलरी, मंझला पुत्र गजराज और छोटा पुत्र हंसराज (19) सो रहे थे। जबकि बड़ा पुत्र सुखराज बहन रामरती के यहां महेवाघाट (कौशांबी) गया था। सुखराज की पत्नी सुमन देवी (21) भी अपने कमरे में सोने चली गई।
कमरे के हालात देख निकली चीख
मोतीलाल ने बताया कि शनिवार सुबह जब देर तक सुमन नहीं उठी तो उसके कमरे में झांककर देखा। कमरे के हालात देखकर उसकी चीख निकल गई। वहां धन्नियों के सहारे हंसराज और उसकी भाभी सुमन के शव लटक रहे थे। मोतीलाल ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
एसडीएम अभयराज, एएसपी आरडी चौरसिया, सीओ राजापुर सत्यवीर सिंह और एसओ राजापुर रमेश चंद्र आदि घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने कमरे में अंदर से लगी कुंडी को तुड़वाकर शवों को उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रथमदृष्टया इसे अवैध संबंध का मामला मानकर चल रही है।
एसओ ने बताया कि शुरुआती जांच में देवर और भाभी के बीच प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही ठोस तौर पर कुछ कहा जा सकेगा।