फर्जी अधिकारी बन दिल्ली की दो महिलाओं से गोवा में किया गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवा में दिल्ली की दो महिलाओं के साथ गैंगरेप हुआ है। पांच लोगों ने कथित तौर पर एंटी नॉरकोटिक सेल के अधिकारी बनकर इन दोनों का अपहरण किया और फिर उनसे गैंगरेप किया।
30 और 22 साल की ये दोनों महिलाएं छुट्टियां मनाने गोवा गईं थीं। यह घटना उत्तरी गोवा के अजुना बीच की है।
बुधवार को टैक्सी ड्राइवर की शिकायत पर अंजुना पुलिस ने दोनों पीड़ितों की मौजूदगी में सभी पांच आरोपियों को उनके फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान ट्रेवर जोसेफ, जीवन पवार, कमलेश चौधरी, अजय कुमार कुशवाहा और नदीम सैय्यद के रूप में हुई है।
30 और 22 साल की दोनों महिलाएं गोवा गईं थीं छुट्टियां मनाने
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक उमेश गांवकर ने बताया कि मंगलवार को दोनों महिलाओं ने अजुना बीच जाने के लिए टैक्सी किराए पर ली थी। इस दौरान अरपोरा गांव के पास खुद को एंटी नारकोटिक सेल के अधिकारी बताने वाले लोगों ने टैक्सी रोक ली।
आरोपियों ने पहले दोनों महिलाओं के बैग टटोले और फिर उन्हें अपने साथ अजुना के एक फ्लैट में ले गए। वहां दोनों के साथ मारपीट और गैंगरेप किया गया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी केलेनगुटे गांव के एक विवादास्पद नाइटक्लब से जुड़े हैं। हाल ही में स्थानीय लोगों ने इस क्लब को वेश्यावृत्ति का अड्डा बताते हुए ढहा दिया था।