{"_id":"9f96b890106f0aeb17868dc402ea2d20","slug":"delhi-woman-raped-in-sambhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे की बहन ने युवती का करा दिया रेप!","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
दूल्हे की बहन ने युवती का करा दिया रेप!
अमर उजाला, संभल
Updated Mon, 06 Jan 2014 03:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवती निकाह में आई थी। वहां दूल्हे की बहन उसे एक कमरे में एक युवक के पास छोड़ आई, जिसके बाद उस युवक ने युवती की अस्मत को तार-तार कर दिया।
विज्ञापन
युवती ने घर पहुंच कर वारदात की जानकारी परिजनों को दी। आरोपी पर जब दबाव पड़ने लगा, तो उसने युवती से शादी कर ली। लेकिन वह युवती को अपने घर नहीं ले गया।
भाई के सामने ससुराल वालों ने लूटी बहन की अस्मत
विज्ञापन
युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना उत्तर प्रदेश के संभल की है।
रेप के बाद निकाह
पूर्वी दिल्ली की बेलकम कॉलोनी की एक युवती संभल में चार फरवरी-2011 को रिश्तेदारी में एक निकाह में शामिल होने आई थी। बताते हैं कि निकाह के दिन ही दूल्हे की बहन युवती को बुलाकर अपने घर के एक कमरे में ले गई। वहां उसी मुहल्ले का दूसरा युवक पहले से ही बैठा था। उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
बीवी का दो प्रेमियों से था चक्कर, पति मारा गया!
युवती ने दिल्ली जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी तो परिजनों ने शोर मचाया। इस पर रिश्तेदारों ने युवती का आरोपी युवक से ही सात जनवरी-2011 को निकाह करा दिया। लेकिन निकाह के अगले ही दिन दूल्हा उसे दिल्ली छोड़कर आ गया।
रिपोर्ट दर्ज कराई
उसने तीन महीने बाद विदाई कराने की बात कही लेकिन तीन साल बाद भी वह उसे लेने नहीं गया। अब रिश्ता नहीं रखने की बात कहता है। इस पर युवती के परिजनों ने कोतवाली में आरोपी युवक और दूल्हे की बहन समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।