{"_id":"c098931e18f57a98e9a9fcc3c793ea57","slug":"delhi-woman-gets-life-time-imprisonment-to-murder-her-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तों की खूनी दास्तां: पति को मारकर प्लॉट में गाड़ा","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
रिश्तों की खूनी दास्तां: पति को मारकर प्लॉट में गाड़ा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 18 Oct 2013 04:15 PM IST
विज्ञापन
एक शादीशुदा युवती को अपने पति की रोक-टोक पसंद नहीं आई। उसके नाजायज संबंध को लेकर पति से झगड़े होते रहते थे। इस पर उसने पति को ही रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन
उसने प्रेमी के साथ मिल कर पति का कत्ल कर दिया और शव को अपने ही प्लॉट में दफना दिया। कोर्ट ने युवती को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
दिल्ली की रोहिणी स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ. कामिनी लाऊ ने गुड्डी को पति राम चंदर की हत्या का दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और 15 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। महिला ने अपने तीन नाबालिग बच्चों की देखभाल का तर्क देकर नरमी बरतने का आग्रह किया था, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन
गुड्डी के प्रेमी बिजेंदर सिंह को साक्ष्यों के अभाव में आरोपों से बरी कर दिया गया।
अदालत ने अपने फैसले में कहा कि गुड्डी ने बिना किसी उकसावे के जुलाई, 2007 राम चंदर की हत्या की। वह उसे अपने रास्ते से हटाना चाहती थी, क्योंकि उसके बिजेंदर सिंह के साथ नाजायज रिश्ते थे। राम चंदर व उसके भाई को इसके बारे में पता चल चुका था और वह अक्सर इसका विरोध करते थे।
विज्ञापन
अदालत ने 139 पन्नों के फैसले में कहा कि गुड्डी ने साजिश के तहत अपने पति की जघन्य तरीके से हत्या की है। पहले उसने राम चंदर के सिर पर ईंट से वार किया और इसके बाद उसका गला घोंट दिया। साक्ष्यों को नष्ट करने के लिए उसने राम चंदर के शव को अपने प्लॉट में दफन कर दिया।
