{"_id":"894afbe4844b9153df096917166d4260","slug":"delhi-serial-rapist-sodomized-minor-girls-after-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चियों से रेप के बाद करता था कुकर्म ","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
बच्चियों से रेप के बाद करता था कुकर्म
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 26 Dec 2013 11:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोर्न देखकर भांग के नशे में मासूम बच्चियों से रेप करने वाले दरिंदे ने दिल्ली पुलिस के सामने और भी खुलासे किए हैं। वह बच्चियों को भी पोर्न दिखाता था और फिर उनसे रेप करता था।
विज्ञापन
उसने बताया कि बच्चियों से रेप के बाद उनसे कुकर्म करता था फिर उन्हें घर जाने के लिए सड़क पर छोड़ देता था। पीड़ित बच्चियों की मेडिकल जांच में दुष्कर्म के अलावा कुकर्म होने की भी पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
पोर्न देखकर भांग के नशे में करता था बच्चियों से रेप
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, गोविंदपुरी थाना इलाके का सीरियल रेपिस्ट आजाद खान (27) ने बताया कि वह दुष्कर्म करने के बाद तुगलकाबाद किले के चारों ओर मौजूद झाड़ियों में बच्चियों को घसीटता था। मासूम बच्चियों को दरिंदगी का शिकार बनाने के बाद वह उन्हें सरकारी स्कूल के पास छोड़ देता था। जहां से वह बच्चियों को घर जाने के लिए कह देता था।
'जब स्कूल से लौटती हूं तो पापा गंदा काम करते हैं...'
आरोपी ने जब चार दिसंबर को बच्ची को अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया था उस समय उसके तुगलकाबाद में रहने वाले एक दोस्त ने उसे फोन किया था। मोबाइल सर्विलांस से पुलिस आरोपी के इस दोस्त तक पहुंच गई थी। पुलिस ने जब इस दोस्त को आरोपी का स्केच दिखाया तो उसने आरोपी की पहचान कर ली।
'होश आया तो मेरे तन पर कपड़े नहीं थे और...'
फिलहाल, आरोपी आजाद खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कोर्ट की छुट्टियां खत्म होने के बाद पुलिस आरोपी की शिनाख्त परेड कराएगी और उसके बाद उसका पुलिस रिमांड पर लेगी।