फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   delhi police men mad sex cd and blackmail school principal

दिल्ली पुलिस के सिपाही ने बनाई अश्लील सीडी, मांगे छह लाख

Mon, 26 Aug 2013 12:14 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Mon, 26 Aug 2013 12:14 PM IST
विज्ञापन
delhi police men mad sex cd and blackmail school principal

दिल्ली पुलिस ने एक गैंग का भांडाफोड़ किया है, जो विवाहेत्तर संबंधों के तहत सेक्स करने वाले लोगों की अश्लील सीडी बनाते थे और रेप के झूठे मामले में फंसाने की बात कहकर मोटी रकम वसूलते थे।

विज्ञापन


अपराध शाखा ने अश्लील सीडी बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दिल्ली पुलिस के दो सिपाही भी शामिल हैं। पुलिस को इस मामले में एक अन्य महिला की तलाश है।
विज्ञापन


अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि पिछले दिनों रोहिणी निवासी स्कूल के प्रिंसिपल ने शिकायत की।

पीड़ित ने बताया कि रानी बाग इलाके में एक महिला से उसने संबंध बनाए थे। कुछ लोगों ने उसकी सीडी तैयार कर उसे रेप के झूठे मामले में फंसाकर छह लाख रुपए की मांग की। तीन लाख रुपए आरोपियों ने उससे वसूल भी लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित के मुताबिक, दो लोगों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया था। छानबीन के बाद पुलिस ने मनोज कुमार, नीरज कुमार, विजय प्रकाश, सन्नी, पवन कुमार और एक महिला को गिरफ्तार किया। इनमें मनोज मंगोलपुरी थाने में सिपाही है, जबकि पवन क्राइम ब्रांच में तैनात है। पेशे से प्रॉपर्टी डीलर विजय पूर्व होमगार्ड है।


वारदात में सन्नी की पत्नी सुनीता भी शामिल है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि सन्नी और सुनीता बार चलाते हैं। वहां वे अश्लील सीडी के लिए लोगों को फंसाते थे। फिर सीडी तैयार कर उन्हें ब्लैकमेल करते थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने कई लोगों से जबरन वसूली की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed