{"_id":"cfc9facd13d8c12a29a019a1d4d7ef9f","slug":"delhi-police-fir-video-conferencing","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में वीडियो कांफ्रेसिंग से दर्ज होगी FIR","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
दिल्ली में वीडियो कांफ्रेसिंग से दर्ज होगी FIR
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 22 Nov 2013 12:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में जल्द ही वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए एफआईआर दर्ज हो सकेगी। शुरुआत में यह सिस्टम भीड़भाड़ वाली जगहों व मार्केट में लगाया जाएगा। पुलिस ने इस प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए सर्वे करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
इस सिस्टम को अपनाने के बाद दिल्ली पुलिस वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए एफआईआर दर्ज करने वाली देश की पहली पुलिस बन जाएगी।
पुलिस अधिकारी भी इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं और वह इसे एक क्रांतिकारी कदम बता रहे हैं। विशेष पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) दीपक मिश्रा ने इस सिस्टम को लाने की पुष्टि करते हुए बताया कि अगले साल तक दिल्ली पुलिस इस सिस्टम को अपना लेगी। इसके लिए जल्द ही ग्लोबल टेंडर जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कई बार लोग पुलिस स्टेशन नहीं जाना चाहते और जाते भी हैं तो शिकायत दर्ज नहीं होती। लोगों की इन्हीं परेशानियों को देखते हुए राजधानी में इस सिस्टम को लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विशेष पुलिस आयुक्त के मुताबिक शुरुआत में ये सिस्टम 30 से 35 जगहों पर लगाया जाएगा। सबसे पहले इसे बाजार व भीड़भाड़ वाली जगहों पर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बाजारों में लगाए जाने वाले इस सिस्टम को साइबर नेटवर्क के जरिए पुलिस थानों से जोड़ा जाएगा। सिस्टम के लिए अलग से साइबर हाईवे तैयार किया जाएगा।
दिल्ली पुलिस के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया इस सिस्टम के तहत बाजारों में वीडियो कांफ्रेसिंग का एक बॉक्स लगाया जाएगा। सीसीटीवी और स्कैनर समेत अन्य उपकरण लगाए जाएंगे। पीड़ित इसी सिस्टम के जरिए थाने में पुलिस अधिकारियों से बात कर अपनी परेशानी बता सकेगा और मौके पर ही शिकायत टाइप या स्कैन कर सिस्टम के जरिए थाने भेज सकेगा।
गौरतलब है कि अभी तक वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए अदालतों में सुनवाई होती है।