फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   delhi police constable rape case

दिल्ली: सिपाहियों ने अगवा कर की रेप की कोशिश

Mon, 07 Oct 2013 11:53 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 07 Oct 2013 11:53 AM IST
विज्ञापन
delhi police constable rape case

सिपाहियों ने ही दिल्ली पुलिस को शर्मसार करने का काम किया है। दो सिपाहियों ने विकास पुरी से शनिवार शाम को तीन किशोरियों का अपहरण किया। वे उन्हें कार से मुखर्जी नगर पुलिस कॉलोनी के सरकारी क्वार्टर में ले गए।

विज्ञापन


वहां उन्होंने एक किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया। मुखर्जी नगर थाना पुलिस ने दुष्कर्म, अपहरण व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


विशेष पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) दीपक मिश्रा ने बताया कि यह शर्मसार कर देने वाली घटना है। दोनों सिपाहियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, सिपाही अमित तोमर और गुरजिंदर सिंह विकास पुरी स्थित तीसरी बटालियन में तैनात थे। आरोपियों ने पैसों का लालच देकर विकास पुरी से 13-13 वर्ष की दो और 17 वर्ष की एक किशोरी का अपहरण कर लिया। इसके बाद वे उन्हें मुखर्जी नगर पुलिस कॉलोनी (गुरजिंदर के सरकारी आवास) पर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, सिपाहियों ने 13 वर्ष की दोनों किशोरियों को अलग कमरे में बैठा दिया जबकि एक किशोरी को दूसरे कमरे में ले जाकर जबरदस्ती शराब पिलाई और उससे दुष्कर्म का प्रयास किया।


किशोरी के शोर मचाने पर पड़ोस में रहने वाले दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर व अन्य पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों सिपाहियों को गिरफ्तार कर किशोरियों को मुक्त करा लिया है।

किशोरी की बाबू जगजीवन राम अस्पताल में मेडिकल जांच कराई, जहां दुष्कर्म के प्रयास की पुष्टि हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed