{"_id":"15fc6b42e4baf52d241509e9b2eb3b3d","slug":"delhi-police-constable-murder-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में सिपाही की डंडे से पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
दिल्ली में सिपाही की डंडे से पीट-पीटकर हत्या
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 29 Dec 2013 08:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसंतकुंज इलाके में शराब तस्करों ने आबकारी विभाग के एक सिपाही की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि एक अन्य व्यक्ति को घायल कर दिया।
विज्ञापन
दक्षिण जिला डीसीपी बीएस जयसवाल ने बताया कि वसंतकुंज (साउथ) थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर पवन नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए कई जगह दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
शराब तस्करी की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम कार्रवाई करने गई थी। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आबकारी विभाग की इंटेलीजेंस ब्यूरो की टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग गुड़गांव से शराब लेकर दिल्ली आएंगे। इसके बाद सिपाही विनोद व एक अन्य सिपाही दो लोगों के साथ घिटोरनी गांव पहुंच गए।
विज्ञापन
टीम यहां एक वैगन आर का पीछा करने लगी। कई किलोमीटर तक पीछा करने के बाद वैगनआर कार घिटोरनी के जंगल में घुस गई। आबकारी विभाग की टीम भी उसके पीछे-पीछे गई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यहां पर पहले से ही शराब तस्करों के करीब एक दर्जन साथी मौजूद थे। उन्हें देख आबकारी विभाग की टीम के कुछ सदस्य भाग निकले।
शराब तस्करों ने सिपाही विनोद और एक अन्य व्यक्ति शौकिन्दर को घेर लिया। उन्होंने दोनों पर डंडों से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया और फरार हो गए। घायल विनोद पास में ही स्थित फार्महाउस के गार्ड के पास पहुंचा।
फार्महाउस के गार्ड ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस विनोद व शौकिन्दर को ट्रामा सेंटर ले गई। शनिवार दोपहर 12 बजे विनोद ने दम तोड़ दिया। हमले में शौकिन्दर का हाथ टूट गया व शरीर में काफी चोटें आई हैं।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद विनोद का शव परिजनों को सौंप दिया। शनिवार शाम पांच बजे परिजन शव को मुजफ्फरनगर (यूपी) लेकर रवाना हो गए। अठाई गांव निवासी विनोद दिल्ली पुलिस में तैनात था।
डेपूटेशन पर उसकी ड्यूटी आबकारी विभाग में थी। विनोद की तैनाती छह महीने पहले ही विभाग में हुई थी।