फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   delhi police busted extortion racket in tihar jail

तिहाड़ से चल रहा है रंगदारी का धंधा, मांगे 50 लाख

Mon, 05 Aug 2013 11:31 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Mon, 05 Aug 2013 11:31 AM IST
विज्ञापन
delhi police busted extortion racket in tihar jail

दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद बदमाश व्यवसायियों को धमकाकर उनसे लाखों की

विज्ञापन
रंगदारी मांग रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने यह खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में नीतू दाबोदा गिरोह के तीन बदमाशों को दबोचा है, जबकि मामले में शामिल चार आरोपी तिहाड़ जेल में बंद हैं। गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक पिस्टल और सात गोलियां बरामद की गई हैं।

पुलिस उपायुक्त संजीव यादव ने बताया कि 16 जुलाई को स्पेशल सेल ने पूठखुर्द में एक प्रॉपर्टी डीलर से रंगदारी वसूलने आए संजीत और सुरेश को गिरफ्तार किया था। उनके पास से एक पिस्टल मिली थी।
विज्ञापन


पूछताछ में उन लोगों ने बताया था कि वे सुरेंद्र मलिक उर्फ नीतू दाबोदा गिरोह के सदस्य हैं, जबकि गिरोह के अन्य सदस्य राजेश उर्फ इमरान, कर्मवीर, अमित और अशोक तिहाड़ जेल में बंद हैं। राजेश ने जेल से ही धमकी भरा पत्र लिखकर उन लोगों को फैक्ट्री में फेंकने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल में संजीत और मनोज ने बवाना स्थित एक कारोबारी की फैक्ट्री के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं और धमकी भरा पत्र फेंका था। पत्र में 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी।


इस बात के सामने आने के बाद पुलिस ने जेल में बंद राजेश, कर्मवीर, अमित और अशोक के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है। बाद में पुलिस ने वारदात में शामिल मनोज को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, कुछ आरोपियों पर हत्या और हत्या का प्रयास समेत कई गंभीर मामले चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed