{"_id":"7509e340a87c9c26e0ad1e3eb4fbe6e8","slug":"delhi-police-arrested-serial-rapist","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोर्न देखकर भांग के नशे में करता था बच्चियों से रेप ","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
पोर्न देखकर भांग के नशे में करता था बच्चियों से रेप
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 25 Dec 2013 11:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के गोविंदपुरी थाना इलाके में बच्चियों को अगवा कर रेप करने वाला सीरियल रेपिस्ट आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। आरोपी ने खुलासा किया है कि वह मार्च से लेकर दिसंबर के पहले सप्ताह तक पांच बच्चियों से दरिंदगी कर चुका है।
विज्ञापन
सीरियल रेपिस्ट आजाद खान अश्लील फिल्में देखकर भांग के नशे में बच्चियों को हवस का शिकार बनाता था। वह पीड़िता को जबरदस्ती अश्लील फिल्म दिखाता था। फिल्में नहीं देखने पर बेरहमी से पीटता भी था।
विज्ञापन
सेक्स के लिए बदल रहे थे बीवी, और...
विज्ञापन
आरोपी ने चार दिसंबर को जिस बच्ची से दरिंदगी की थी, उसका शरीर कई जगह से छिल गया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एक में 25 से 30 अश्लील फिल्में मिली हैं। दूसरा मोबाइल टॉर्च वाला है।
'होश आया तो मेरे तन पर कपड़े नहीं थे और...'
पुलिस के अनुसार, आरोपी की जिस दिन छुट्टी रहती थी उस दिन वह पागल सा हो जाता था। दिनभर घर में मोबाइल पर अश्लील फिल्में देखता था। शाम को घर से बाहर निकलकर भांग का नशा करने के बाद कॉल गर्ल ढूंढता था।
'जब स्कूल से लौटती हूं तो पापा गंदा काम करते हैं...'
कॉल गर्ल नहीं मिलने पर बच्चियों को हवस का शिकार बना लेता था। मार्च में जब उसे कॉल गर्ल नहीं मिली तो वह एक बच्ची को बहाने से तुगलकाबाद के जंगल में ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद वह 10 से 15 वर्ष के बीच की बच्चियों को हवस का शिकार बनाने लगा।
आरोपी ने चार दिसंबर को एक बच्ची को आखिरी बार हवस का शिकार बनाया था। नौ दिसंबर को उसने टीवी पर बच्ची से दरिंदगी की खबर देखी थी। इसके बाद वह बिहार भाग गया था।
'वह धोखे से मेरा रेप करता रहा...गर्भपात भी कराया!'
चार बच्चियों से दरिंदगी
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. पी करुणाकरन ने बताया कि आरोपी की पहचान गांव पठानटोली, मुजफ्फरपुर बिहार निवासी आजाद खान (27) के रूप में हुई है। आरोपी ने गोविंदपुरी थाना इलाके में तीन बच्चियों को जून, सितंबर और चार दिसंबर को हवस का शिकार बनाया था। उसके खिलाफ चार मामले दर्ज हैं।
दस खूनी वारदातें, जिन्हें पढ़कर दहल उठेंगे आप!
मोबाइल फोन से आया शिकंजे में
पांच दिसंबर को जिले के स्पेशल स्टाफ प्रभारी राजेश कुमार व एसआई संदीप गोदारा की टीम ने चार दिसंबर को रात नौ से साढ़े नौ बजे तक इलाके में चलने वाले मोबाइल फोनों की डिटेल खंगाली।
आधे घंटे में इलाके में दो से ढाई लाख फोन चले थे। आधा दर्जन मोबाइल नंबरों की पहचान की गई जो बंद थे। आखिरकार पुलिस को आरोपी का नंबर मिल गया और वह आरोपी तक पहुंच गई। चार दिसंबर को बच्ची से दरिंदगी के समय उसके मोबाइल पर दोस्त का फोन आया था। इसके जरिए ही पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में मदद मिली।
नोएडा में किया था प्रेम विवाह
आजाद ने करीब तीन वर्ष पहले नोएडा में प्रेम विवाह किया था। नोएडा में वह मकान निर्माण के दौरान शटरिंग का काम करता था। पत्नी उसके साथ ही रहती थी। करीब ढाई महीने पहले पत्नी बिहार चली गई थी।